पाक के लिये नापाक परवेज़ मुशर्रफ गिरफ्तार
इस्लामाबाद। कोर्ट के विशेष आदेश पर पाकिस्तान पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पाक की नजर में यह नापाक नेता हैं, जिन्होंने कोर्ट की अवमानना की। खास बात यह है कि मुशर्रफ गुरुवार को जमानत याचिका लेकर कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट के आदेश के तुरंत बाद वहीं से फरार हो गये। पुलिस ने मुशर्रफ को उनके इस्लामाबाद स्थित फार्महाउस से गिरफ्तार किया, जहां वे बीती रात पहुंचे थे। गुरुवार को होईकोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी। मामला था जजों को निष्कासित करने का है, यह मामला तबका है, जब वो राष्ट्रपति थे।
इससे पहले घटनाओं से भरे गुरुवार को मुशर्रफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से भाग खड़े हुए, जब न्यायालय ने वर्ष 2007 में न्यायाधीशों को बंधक बनाने के मामले में मुशर्रफ की जमानत अवधि बढ़ाने की उनकी याचिका खारिज करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए। मुशर्रफ अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ जमानत अवधि में विस्तार का अनुरोध लेकर अदालत में पेश हुए थे। लेकिन अदालत का आदेश आते ही बिना समय गंवाए वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ काली बुलेट प्रूफ कार में वहां से निकल गए।

मुशर्रफ के फार्महाउस के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया और रास्ते को बंद कर दिया गया। मुशर्रफ के प्रवक्ता रेजा बुखारी ने कहा कि वह अदालत से भागे नहीं हैं और कानून का सामना करेंगे। उन्हें पाकिस्तान सरकार से सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत ने विवेक से निर्णय नहीं लिया। बुखारी ने कहा, "मुशर्रफ वह कानूनी उपाय अपनाएंगे। अपील की प्रक्रिया है।"












Click it and Unblock the Notifications