राज का पवार पर वार, कहा 2014 में अजित को वोट के बदले जनता देगी...
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना(एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने अजित पवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अजित पवार पर तीखा निशाना साधते हुए राज ठाकरे ने कहा कि सूखे से पीड़ित महाराष्ट्र की जनता का मजाक उड़ाने वाले अजित को 2014 में चुनाव में जनता ऐसा सबक सिखाएंगी कि वो जिंदगी भर याद रखेंगे।
अपने अडियल रवैये के लिए जाने जाने वाले एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे अजित पवार के खिलाफ भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, कहा कि अजित पवार सूखे में लोगों की मदद करने के बाजाए उनका मजाक उड़ा रहे है। बोले रहे है कि पानी नहीं है तो क्या पेशाब करें। अजित के इस मजाक का जबाव जनता उन्हें 2014 में देगी। चुनाव में जनता उन्हें भी अपने वोट के बदले पेशाब देगी। एमएनएस के अलावा शिवसेना भी अजित पवार के इस आपत्तिजनक बयान से गुस्से में है।
शिवसेना के पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि अजित पवार का ये गंदा बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं। शिवसेना ने इसे महाराष्ट्र के लोगों का अपमान करार दिया है और कहा है कि अित पवार को उनके इस बयान के वजह से तुरंत मंत्रिमंडल से निकाला जाना चाहिए। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार जैसे लोगों का मंत्री होना महाराष्ट्र के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि पवार जैसे लोग जनता की मदद करने के बजाए उनका मजाक उड़ाते है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के अपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे के एक कार्यक्रम के कहा था कि नदी में पानी ही नहीं है तो वो क्या करें। क्या वो वहां पेशाब करें। अपनी भाषा की मर्यादा भलते हुए अजित पवार ने सूखे से जूझ रहे लोगों का मजाक उड़ाया। बवाल बढ़ता देख उन्होंने फैरन माफी भी मांग ली, लेकिन उनके इस बयान ने विपक्षी पार्टियों को मौका दे दिया। चारों और से अजित के इस्तीफे की मांग उठ रही है।













Click it and Unblock the Notifications