ओबामा ने कमला हैरिस से माफी मांगी

गौरतलब है कि कमला हैरिस के बारे में ओबामा ने कहा था कि वह अमेरिका की सबसे खूबसूरत अटॉर्नी जनरल हैं। उन्होने उनकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वह बुद्धिमान हैं, समर्पित हैं, मजबूत हैं, वह ठीक वैसी ही हैं जैसी कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए किसी शख्स को होना चाहिए।
अटॉर्नी जनरल पर की गई 'शारीरिक सुंदरता' की टिप्पणी को अमर्यादित माना गया था, जिस पर ओबामा ने माफी मांग ली है। कमला हैरिस अमेरिका में पहली भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी जनरल हैं। उनकी मां श्यामला गोपालन 1960 में चेन्नई से अमेरिका गई थी, उनके पिता जमैका के हैं।












Click it and Unblock the Notifications