उत्तर कोरिया ने दिया दूतावासों को खाली करने का सुझाव
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। यहां के विदेश मंत्रालय ने सभी विदेशी दूतावासों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वे अपने दूतावास खाली कर दें, क्योंकि अब सरकार 10 अप्रैल के बाद उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकती। रूस के विदेशी मंत्री सेर्गेई लावरोव ने शुक्रवार देर शाम प्योंगयांग ने सभी दूतावास खाली करने का सुझाव दिया है। हालांकि स्थिति को अभी तक साफ नहीं किया है। इस चेतावनी के बाद अमेरिका, रूस और चीन समेत कई देशों ने अपने दूतावासों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
रूस और ब्रिटेन ने उत्तर कोरिया में अपने दूतावास बंद करने की आशंकाओं से फिलहाल इंकार किया है। प्योंगयांग के प्रति नर्म रुख रखने वाले रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार उत्तर कोरिया पर युद्ध के बादल छा चुके हैं। इसका समाधान केवल संयुक्त सुरक्षा परिषद द्वारा पारित किये गये प्रस्तावों के दायरे में रहकर नहीं निकाला जा सकता है।

उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने जब रूस से कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप पर परिस्थिति के तनावपूर्ण हो जाने के कारण उसे अपने दूतावास के कर्मचारियों को उत्तरी कोरिया से निकाल लेना चाहिए। तो रूस से एक बात और कही गई कि फ़िलहाल घबराने की कोई बात नहीं है और हम हमेशा की तरह अपना काम कर रहे हैं।
जानकारों के अनुसार उत्तर कोरिया ऐसा करके सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि युद्ध की आशंका से फिलहाल इंकार नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications