मैं चाहता था कि अन्ना खुद आकर मेरा अनशन तुड़वाएं: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि वह अनशन का अंत कर आंदोलन को एक नया मोड़ देना चाहते हैं। अब हमारे कार्यकर्ता लोगों के बीच जायेंगे और उनके बिजली के कनेक्शन जोड़ेंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल नाजायज तरीके से बढ़ाये गये बिजली के दामों का विरोध कर रहे थे। उनका मानना है कि आंदोलन का पहला चरण काफी सफल रहा, नाजायज तरीके से बढ़ाये गये बिजली पानी के बिलों के विरोध में अलग अलग परिवारों के लगभग 10 लाख लोगों ने साइन किया। इसका मतलब है कि दिल्ली के 30-35 लाख लोग हमारे साथ हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं।
केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह अपने-अपने वार्डों में जायें और वहां के लोगों से ही कनेक्शन जुड़वाएं जिससे कि लोगों का डर समाप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होने 'सिविल डिसओबिडिएंट मूवमेंट' भी शुरू करने की बात की है।
23 मार्च से उपवास पर बैठे केजरीवाल काफी कमजोर दिख रहे थे। उन्होने बताया कि अन्ना ने भी उनसे अनशन तोड़ने की अपील की थी लेकिन देश भ्रमण पर होने के कारण वह यहां नहीं आ सके। समाजसेवी अन्ना हजारे इन दिनों लोगों को जागरूक करने के लिए देशभ्रमण पर निकले हैं।












Click it and Unblock the Notifications