भाजपा ने सोनिया गांधी को 'रानी मक्खी' कहा
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता की ओर से मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी से भाजपा पूरी तरह से उबल गयी है। उसने भी अपना संयम खो दिया है। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस मोदी के भय से थर-थर कांप रही है जिसके कारण वो ऊल-जूलूल बातें कर रही हैं।
मोदी की प्रतिभा किसी से छिपी नहीं है। हर किसी को पता है कि विकास के नाम पर मोदी के ही पास ही कुछ कहने को है और कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार ही फैला सकती है और कुछ नहीं।
कांग्रेस में तो पीएम कुर्सी पर कोई बैठा है तो कोई और आदेश देता हैं। राहुल गांधी पूरी तरह से भ्रमित व्यक्ति है।मेरे ख्याल से तो सोनिया गांधी रानी मक्खी और राहुल गांधी किसी पादरी से कम नहीं हैं।
मालूम हो कि कांग्रेस ने मोदी को पीएम पद के लिए पेश किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर मोदी को देश की राजनीति की कमान दी जाती है तो जो कुछ साल 2002 में हुआ था, वो फिर से पूरे देश में होगा। कांग्रेस का इशारा गुजरात दंगो की ओऱ था। कांग्रेस ने कहा कि जिस विकास की बातों पर मोदी आज इतरा रहे हैं, उसकी शुरूआत गुजरात में कांग्रेस ने ही की थी।जिस पर भाजपा की ओर से इतनी तीखी प्रतिक्रिया आयी है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद की राजनीति करती हैं। इस पार्टी में चाटुकारों की भरमार है।













Click it and Unblock the Notifications