भारतीय सीमा में घुसने वाले 2 पाकिस्तानी लड़कों को पाक को सौंपा

भारतीय सेना के जम्मू के प्रवक्ता कर्नल आर के पालटा ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके से नियंत्रण रेखा पार कर काम की तलाश में 15 साल का रहमतुल्ला और 12 साल का इनायतुल्ला शुक्रवार को कश्मीर के नौसेरा इलाके में प्रवेश कर गए थे। दोनों 22 मार्च को भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे।
भारतीय सेना ने पुंछ इलाके में दोनों लड़कों को पाकिस्तानी सेना को सौंपा। दोनों लड़के को हस्तांतरण चकन-दा-बाग जीरो लाइन पर किया गया। पकिस्तान सेना ने इसे एक सराहनीय कदम बताया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही एलओसी पर पाकिस्तान सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके बाद उनमें से एक शहीद सैनिक का सर पाक सेना अपने साथ ले गई थी। पाकिस्तान के इस कृत्य के बाद भारत ने इसकी कड़ी निंदा की थी। जिसके बाद से पाकिस्तान और भारत के संबंध बिगड़ते गए।












Click it and Unblock the Notifications