11 मई को होंगे पाकिस्तान में आम चुनाव

asif ali zardari
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चुनावों का ऐलान हो गया है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया। पाकिस्तान में 11 मई को आम चुनाव होंगे। पाकिस्तान के इतिहास में किसी चुनी हुई सरकार ने पहली बार पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।

प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ से औपचारिक रूप से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बुधवार को यह घोषणा की। राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने कहा, प्रधानमंत्री से प्रस्ताव मिलने के कुछ देर बाद राष्ट्रपति ने चुनाव की तारीख की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग अगले दो दिन के अंदर औपचारिक रूप से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। 16 मार्च को संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद इसे भंग कर दिया गया था। नियम के मुताबिक इसके 60 दिनों के भीतर चुनाव कराया जाना जरूरी है।

3 दिन के अंदर अशरफ और विपक्ष के नेता चौधरी निसार अली खान द्वारा कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण यह मुद्दा संसदीय समिति को सौंप दिया गया था। मीटिंग के बाद अवामी नेशनल पार्टी के गुलाम अहमद बिलूर को सर्वसम्मति से संसदीय समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति का गठन मंगलवार को नेशनल असेंबली की स्पीकर फहमिदा मिर्जा ने किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+