मुंबई: बियर बार के तहखाने में अश्‍लील डांस, 65 गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में बियर बार! अब ये बात सुनकर चौंकना लाजमी है क्‍योंकि इन बारों को बंद हुए सालों बीत गये हैं। मगर मुंबई में कई ऐसे तहखाने हैं, जो दुनिया के तमाम तहखानों से पूरी तरह जुदा है। जुदा इसलिए क्योंकि इस तहखाने में कोई छुपता नहीं बल्कि जिस्म का एक पूरा बाजार सजता है। जी हां मुंबई के दहिसर इलाके में अवैध रूप से चल रहे एक बार पर मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने छापा मारा है। यह बार बेहद शातिराना तरीके से कस्‍टमर्स के सामने अश्‍लील डांस परोस रहा था। पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 7 लड़कियां हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुंबई के दसिहार में 'एम फॉर यू' बार में गुरुवार की शाम जब पुलिस ने छापा मारा तो वो चौंक गई। बार में उपर तो सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था मगर जब गहन तलाशी ली गई तो सारी हकीकत सामने आ गई। तलाशी के दौरान पुलिस की नजर बार के एक कोने में टाइल्स के साथ लगे वॉश बेसिन पर गई। पुलिस को कुछ अजीब लगा तो पुलिस ने टाइल्‍स को हिलाकर देखा।

बस उसके बाद सारा माजरा सामने आ गया। यह एक दरवाजा था, जो तहखाने में खुलता था। तहखाने में ग्राहकों को अश्लील डांस परोसा जा रहा था। पुलिस की मानें तो वहां अश्लील हरकतें भी जारी थीं। पुलिस ने बताया कि तंग कपड़ों में लड़कियां ग्राहकों की गोद में बैठीं थी और अश्‍लील हरकतें कर रही थीं। पुलिस ने बताया कि बार के अंदर ही पान की एक दुकान थी। इस दुकान में एक अलार्म लगाया गया था जो पुलिस छापेमारी पर सावधान करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+