मुंबई के तहखानों में सजता है जिस्‍म का बाजार

मुंबई के तहखानों में सजता है जिस्‍म का बाजार
अंकुर कुमार श्रीवास्‍तव
मायानगरी मुंबई में डांस बार बंद हुए बीते जमाने की बात हो चुकी है। पर क्या वाकई ऐसा है? तो आज आपको एक सच्‍चाई से रूबरू कराते हैं जिसे जानने के बाद आपकी सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी। मुंबई में कई ऐसे तहखाने हैं, जो दुनिया के तमाम तहखानों से पूरी तरह जुदा है। जुदा इसलिए क्योंकि इस तहखाने में कोई छुपता नहीं बल्कि जिस्म का एक पूरा बाजार सजता है।

मुंबई में बंद हो चुके डांस बार का नया हुलिया अब कुछ ऐसा ही है। सीधे शब्‍दों में कहें तो उपर दुकान कुछ और है और अंदर सामान कुछ और। जी हां जैसे ही रात जवान होती है मध्‍यम रौशनी में शुरु हो जाता है जिस्‍म का वहीं पुराना खेल। आगे की बात करने से पहले आपको बताते चलें कि बीते 8 अप्रैल को पुलिस ने मुंबई के दहिसार इलाके के ग्रीन पार्क नामक बार में छापा मारा। पुलिस को इस बार के अंदर एक तहखाना मिला जिसमें जिस्‍म का गोरख धंधा धड़ल्‍ले से चल रहा था। पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान 6 कॉलगर्ल्‍स और 17 ग्राहकों को गिरफ्तार किया था।

डांस बार का तोड़ बना आर्केस्‍ट्रा बार

जिस्‍म के सौदागरों ने डांस बार बंद होने के बाद आर्केस्‍ट्रा बार के रूप में उसका भी तोड़ निकाल लिया। बीते कुछ माह में पु‍लिस ने जिन लड़कियों को देहव्‍यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है उनमें से सभी के पास सिंगर कार्ड बरामद हुए है। इसका मतलब ये कि वो बार में जाती तो थीं गाना गाने मगर करती थी जिस्‍मा का सौदा। दरअसल दलालों ने इस पूरे धंधे को काफी सुनियोजित कर रखा है। बार में शराब पीने के दौरान कोई भी लड़कियों के साथ कुछ नहीं कर सकता। मगर कीमत अदा की जाये तो बार के अंदर खुल जाता है एक हाईटेक ताहखाना।

इस तहखाने में लग्‍जरी की हर व्‍यवस्‍था होती है। एसी, टीवी और फ्रिज से लैस इस तहखाने में जिस्‍म का कारोबार मुंबई के सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि दर्जनों बार कर रहे हैं। अभी मार्च महीने में पुलिस ने अंधेरी इलाके के रत्‍ना पार्क के पास स्थित एक बार से 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया था। यह लड़कियां बार के अंदर बने तहखाने में ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। गिरफ्तार की गई युवतियों में चार जर्मनी की थी।

पुलिस के आने पर बजती है घंटी

बार के अंदर बने तहखानों में चल रहे देहव्‍यापार के मद्देनजर सुरक्षा के भी इंतजाम किये जाते हैं। ग्रीन पार्क बार में छापेमारी के बाद मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा के एसपी बसंत ढोबले ने बताया कि बार के दरवाजे पर एक दरवान खड़ा रहता था। पुलिस या कोई भी संदिग्‍ध गतिविधियों पर वह बेल बजा देता था जिसके बाद सभी लडकियों को बार का मैनेजर किचन के अंदर से एक के बाद एक दूसरी केविटी में छिपा देता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+