अलकायदा ने दी सलमान रूश्‍दी को जान से मारने की धमकी

नई दिल्‍ली। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय ख्‍याति प्राप्‍त लेखक सलमान रूश्‍दी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब आतंकी संगठन अलकायदा ने उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी है। इसके पहले ईरान के एक नेता अयोतुल्‍ला खोमैनी ने 1989 में उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी थी। अलकायदा की जारी नई आन लाइन मैगजीन में लेखक रूश्‍दी को इस्‍लाम की निंदा करने वालों में 'मोस्‍ट वांटेड' लिस्‍ट में शामिल किया गया है। इस लिस्‍ट में कई और लोगों के भी नाम है जिन्‍हें जान से मार देने की धमकी दी गई है। (एक्सक्लूसिव: राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, हर जगह सलमान बवाल)

सलमान रूश्‍दी अपनी किताब 'सैटेनिक वर्सेज' में कथित तौर पर इस्‍लाम की निंदा करने के कारण कोलकाता में हुए पुस्‍तक मेले में भाग नहीं ले पाये थे। कोलकाता के कुछ मुस्लिम संगठनों ने उनका विरोध किया था।

अलकायदा की लिस्‍ट में 9/11 की वर्षगांठ के मौके पर कुरान को जलाने वाले 'टेरी जोन्‍स' का भी नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+