एक्सक्लूसिव: राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, हर जगह सलमान बवाल

साथियों क्या आपको पता है कि राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक लेखनी से लेकर क्रिकेट के मैदान तक वो क्या है जो चारों जगह कॉमन है...क्या हुआ सोच में पड़ गये तो चलिए हम बताते हैं...वो क्या है...तो वो हैं सलमान। जरा गौर फरमाइये राजनीति, बॉलीवुड, लेखनी, क्रिकेट इस नाम के व्यक्तियों ने जितना नाम कमाया उतना ही बवाल भी मचाया।

बवाल भी इस कदर कि जिससे आम से लेकर खास तक हर आदमी ही हिल गया।

आईये आपको बताते हैं सलमान कारनामे के बारे में...

सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद

भारत के राष्ट्रपति डॉ.जाकिर हुसैन के नवासे सलमान खुर्शीद क बार फिर से अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में हैं लेकिन इस बार मामला पहले से ज्यादा संगीन है क्योंकि इस बार सलमान खुर्शीद ने बयान भारत में नहीं बल्कि भारत के कट्टर विरोधी देश पाकिस्तान में दिया है।खुर्शीद ने कहा कि पाकिस्तान के अमन के पैगाम का भाजपा की अगुआई वाली सरकार ने सही जवाब नहीं दिया जबकि पाकिस्तानी सेना आतंकियों के खिलाफ जो काम कर रही है उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए।

सलमान खान

सलमान खान

बॉलीवुड के हैंडसम बैचलर आईकॉन सलमान खान के चाहने वाले हजारों हैं। लाखों लोगों के दिलों की धड़कन सलमान मियां को आज भी अपनी धड़कन का इंतजार है। सितारों के साथ मारपीट करना, दारू पीकर फुटपाथ पर सोये लोगों पर गाड़ी चलाना और काले हिरण के शिकार में कोर्ट के चक्कर लगाना तो जैसे सलमान के लिए आम बात हैं। बॉलीवुड का दबंग रीयल लाईफ में भी किसी दबंग से कम नहीं है।

सलमान रूश्दी

सलमान रूश्दी

मशहूर बुकर प्राइज लेखक सलमान रूश्दी के घर में ढेरों पुरस्कार हैं लेकिन मूल रूप से भारतीय होने के बावजूद वो भारत नहीं आ सकते हैं वजह है कि उन्हें भारत के मुस्लिम संगठन इस्लाम विरोधी बताते हैं। पिछले साल जयपुर में इंटरनेशनल साहित्य सम्मेलन में लोग उनके बुलावे को लेकर इस कद पागल हो गये थे जिसके चलते देश में दंगे भड़कने के हालात पैदा हो गये थे। जिसके मद्देनजर रूश्दी को भारत आने से रोका गया था जिसके लिए रूश्दी ने बाद में भारत का काफी मजाक उड़ाया था।

सलमान बट

सलमान बट

पाकिस्तानी क्रिकेट के इस उभरते सितारे के बारे में हर कोई सोचता था कि यह पाकिस्तान क्रिकेट को सफलता के नये शिखर पर ले जायेगा लेकिन जरा सी लालच के चलते सलमान बट ने अपने पैर पर ऐसी कुल्हाड़ी मारी जिसके चलते वो ऐसी दलदल में घुस गया जहां से निकल पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। सलमान मैंच फिक्सिंग में लिप्त पाये गये जिसके कारण आईसीसी ने उन को सजा सुनायी और खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया। सलमान की इस शर्मनाक हरकत पर उनके वालिद ने उन्हें बेटा मानने से इंकार कर दिया था।

सलमान कोरियोग्राफर

सलमान कोरियोग्राफर

कलर्स के बहुचर्चित रियलिटी शो झलक दिखला जा से लोगों के बीच में लोकप्रिय हुए कोरियोग्राफर सलमान अपनी डांस पार्टनर याना गुप्ता के रोमांस के कारण काफी चर्चित हुए थे, दोनों ने काफी अच्छा परफार्म किया था लेकिन बीच में ही खबर आयी कि सलमान को पुलिस ने पीट दिया है हालांकि क्यों पीटा गया इसका खुलासा सलमान ने ठीक ढंग से नहीं किया।

मोहम्मद सलमान

मोहम्मद सलमान

एक अमेरिकन संगीतकार जो कि वर्ड ट्रेड सेंटर के हमले में मारा गया था, अमेरिका में उपस्थित मुसलमानों के रहनुमा के रूप में जाना जाता है इसलिए उसने कई विवादों को भी जन्म दिया था।

सलमान तसीर

सलमान तसीर

एक सफल बिजनेसमैन और पाक राजनेता सलमान तसीर ने भी काफी शौहरत कमायी लेकिन इनके नाम से भी जैसे बवालों का चोली-दामन का साथ है। इन्होंने भी एक चैनल पर एशिया बीबी पर टिप्पणी की जिसके चलते जनाब को काफी जिल्लत झेलनी पड़ी थी।

सलमान बशीर

सलमान बशीर

भारत में पाकिस्तान के राजदूत रहे सलमान बशीर ने पाकिस्तान और मुंबई पर आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने साल 2012 में मुंबई आतंकी हमले पर टिप्पणी करके लोगों की लड़ाई मोल ले ली थी लेकिन फिर भी वो अपने बयाने स पलटे नहीं थे।

मोहम्मद सलमान

मोहम्मद सलमान

दाहिने हाथ के बल्लेबाज पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद सलमान को अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखे ज्यादा दिन नहीं हुए हैं लेकिन लोगों ने इसे कामरान अकमल का विकल्प कहना शुरू कर दिया है जिसके चलते मोहम्मद सलमान भी बहस का मु्द्दा बन गये हैं।

सलमान अहमद

सलमान अहमद

मशहूर पाकिस्तानी संगीतकार सलमान अहमद ने भी सन् 1990 में भुट्टो सरकार से अपने जूनन बैंड की सेंसरशिफ के लिए काफी बखेड़ा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+