भाजपा ने बनाया मोदी को कमान सौंपने का मन

नई दिल्‍ली। भाजपा की तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ही छाये रहे। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी की जमकर तारीफ की और संकेत दिये कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्‍हें बड़ी भूमिका सौंपी जा सकती है। बैठक में मोदी को पीएम पद का उम्‍मीदवार भी घोषित किये जाने की मांग की जा रही है।

पार्टी के कई अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं ने भी कहा कि अगर मोदी को पीएम पद का उम्‍मीदवार घोषित किया जाता है तो भाजपा की सत्‍ता में वापसी आसान हो सकती है। पहले दिन की पार्टी बैठक में मोदी के नाम की चर्चा रही। इसके अलावा यूपीए सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जाय, इस पर भी चर्चा हुई।

भाजपा में मोदी के नाम को लेकर भले ही सहमति बनती दिख रही हो लेकिन सहयोगी दल मोदी के पक्ष में नहीं है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार पहले ही मोदी विरोध दिखाते रहे हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मोदी को आगे किये जाने पर सहमत हो गये हैं। हालांकि खुद मोदी ने इस पर अभी कोई मजबूत संकेत नहीं दिये हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कर्नाटक चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए वह अभी इस संबंध में कुछ नहीं कह रहे हैं। अब राजनीति विश्‍लेषकों की नजर होने वाली राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक पर है जो कि दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में होनी है। परिषद में 4000 सदस्‍य हैं और यह मोदी के पक्ष में आवाज उठा सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+