धर्म की राजनीति भाजपा नहीं कांग्रेस करती है: राजनाथ सिंह
इलाहाबाद। संगम नगरी इलाहाबाद में महाकुंभ चल रहा है लेकिन यहां धर्म के नाम अब सियासी अखाड़ बनता दिख रहा है। जहां कांग्रेसिंयों ने महाकुंभ में राहुल को 'नील कंठ 'और सोनिया गांधी को 'लक्ष्मीबाई' बना दिया है वहीं भाजपा इसी महाकुंभ में मोदी के नाम पर मंथन करने जा रही है जबकि सपा हर हालत में महाकुंभ में सियासी दावपेंच को रोकने पर तत्पर है। इसी बीच बहुत ही तीखी बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने 'आज तक' चैनल से कही है।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी तो कांग्रेस है जो धर्म के नाम पर राजनीति करती है।वो क्या हम पर आरोप लगायेंगे वो जाति, धर्म और मजहब के नाम पर इंसानों को बांटती है। हालांकि राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा से राम मंदिर बनाने को लेकर अग्रसर रही है लेकिन राम मंदिर हमारा चुनावी मुद्दा नही हैं।
गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि नरेन्द्र दामोदर मोदी बहुत ही लोकप्रिय और हर दिल अजीज नेता हैं लेकिन पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा।राजनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व जरूर करती है लेकिन लोगों को धर्म, जाति के आधार पर बांटती नही हैं। राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया है कि हर हालत में भाजपा इस बार बहुमत में आयेगी।













Click it and Unblock the Notifications