डीज़ल के दाम एक रूपया बढ़े, बढ़ेगी महंगाई
नई दिल्ली। आम जनता के लिए एक बुरी खबर थोक डीज़ल का दाम एक रूपया बढा दिया गया है। जिससे अब और भी महंगाई बढ़ेगी। हालांकि सरकार ने कुछ राहत देते हुए सब्सिडी वाले सिलेंडरों में 37.50 रूपये की छूट दी है।
भाजपा ने सरकार के इस फैसले की निंदा की है और इसे जन विरोधी निर्णय बताया है हालांकि वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अपने बजट भाषण में पहले ही इसकी आशंका जता दी थी। थोक डीजल के दाम बढ़ने से अब परिवहन विभाग और रेलवे को बढ़ी हुई दरों पर डीज़ल खरीदना होगा, जिससे कि यात्री किराये और माल भाड़े में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
इसके अलावा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के भी दाम बढेंगे।













Click it and Unblock the Notifications