पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने फिर लगाई आग

सरकार की इसी छूट के बाद पिछले महिने भी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 45 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी। तेल कंपनियों की दलील है कि वर्तमान कीमत पर डीजल बेचने से उन्हें अभी भी करीब 9 रूपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। पेट्रोल पर मचते बवाल को देखते हुए केन्द्र सरकार ने इसे भी पिछले साल प्रशासनिक मूल्य प्रणाली के दायरे से बाहर कर दिया था और इसके बाद से पेट्रोल की कीमतों में करीब 20 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है।
इंडियन आयल कार्पोरेशन ने बढ़ी हुई कीमतों की जानकारी देते हुए कहा कि नई दरें आज मध्यरात्रि से लागू हो जायेंगी। कंपनी के मुताबिक डीजल की कीमतों में 45 पैसे प्रति लीटर, वैट अतिरिक्त और पेट्रोल की कीमतों में डेढ़ रूपये प्रति लीटर वैट अतिरिक्त की बढ़ोतरी की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications