रेल बजट 2013: रेल मंत्री ने किया 94 नई ट्रेनों का ऐलान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल जब बंद डब्बों के साथ लोकसभा पहुंचे तो देख कर ऐसा लगा कि आज जनता को ढेरों सौगातें मिलने वाली हैं। मगर जब उन्होंने लोकसभा के अंदर एक-एक कर डब्बों को खोलना शुरु किया तो लोगों की आशा धरी की धरी रह गई।
सीधे शब्दों में कहें तो पवन बंसल की छुक-छुक रेल ने (रेल बजट 2013) आम जनता के दिल को धक-धक करने पर मजबूर कर दिया। हालांकि कई ऐसी घोषणाएं भी हुईं जिनका लोग बेसब्री से इंजतार कर रहे थे। सबको यह उम्मीद थी कि इस बार तो बंसल जी हमारे यहां एक ट्रेन भेज ही देंगे मगर ऐसा नहीं हुआ। पवन कुमार बंसल ने अपने बजट भाषण में 67 नई एक्सप्रेस ट्रेनें और 27 नई पैसेंजर ट्रेंने चलाने की घोषणा की।
इसके अलावा 58 ट्रनों का विस्तार किया जायेगा और पांच मेमू और 8 डेमू चलायी जायेंगी। रेल मंत्री ने जैसे ही ट्रेनों के नाम लेने शुरु किये हंगामा शुरु हो गया। मगर मंत्री जी तो होशियार निकले और सरपट सभी ट्रेनों का नाम ले लिया। सबसे अजीब बात तो यह रही कि रेलमंत्री ने अंत में कहा कि भारतीय रेल यात्रियों की सेवा में प्रतिबद्ध है और हमने नई ट्रेनों की घोषणा कर दी है। यदि आप शोर नहीं मचा रहे होते तो सुन सकते थे इसी के साथ मैं अपना रेल बजट समाप्त करता हूं। धन्यवाद। इसके अलावा पवन कुमार बंसल ने इंटरनेट, मोबाइल का इस्तेमाल करने वालों को राहत देने के लिए मोबाइल से ई टिकटिंग और आईआरसीटीसी की साइट में सुधार की घोषणा की है।













Click it and Unblock the Notifications