रेल बजट 2013 के मुख्य अंश
इस बजट के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 18 साल बाद कांग्रेस का कोई मंत्री रेल बजट पेश कर रहा है। क्योंकि इससे पहले कई वर्षों तक रेल मंत्रालय अन्य दलों के मंत्रियों के पास रहा है। दूसरी साथ ही पवन बंसल का यह पहला रेल बजट है। तीसरी सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि यूपीए सरकार इस बजट में यात्रियों पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगी, क्योंकि लोकसभा चुनाव अगले साल होने हैं और विपक्ष उसे मुद्दा बना सकता है।
महत्वपूर्ण खबरें-
1:23 बजे। रेलमंत्री ने अंत में कहा कि भारतीय रेल यात्रियों की सेवा में प्रतिबद्ध है और हमने नई ट्रेनों की घोषणा कर दी है। यदि आप शोर नहीं मचा रहे होते तो सुन सकते थे इसी के साथ मैं अपना रेल बजट समाप्त करता हूं। धन्यवाद।
67 नई एक्सप्रेस ट्रनें चलायी जायेंगी। 27 पैसेंजर ट्रेनें और 58 ट्रनों का विस्तार किया जायेगा और पांच मेमू 8 डेमू चलायी जायेंगी। प्रमुख ट्रनों के नाम रेलमंत्री ने पढ़े, लेकिन हंगामें के कारण किसी ने नहीं सुने।
1:22 बजे। विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू किर दिया है, लेकिन रेल मंत्री का बजट भाषण जारी है।
1:20 बजे। 104 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ायी जायेंगी। तीर्थ यात्रियों के लिये नई ट्रेनें का प्रस्ताव है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिये भी नई लाइने बिछायी जायेंगी।
1:11 बजे। इस साल 2500 किलोमीटर तक नई लाइनें बिछायी जायेंगी। वहीं 750 किलोमीटर तक डबलिंग की जायेगी। तत्काल
1:08 बजे। रेल तत्काल टिकट पर तत्काल फीस ज्यादा लगेगी। साथ ही कैंसल कराने पर ज्यादा धन कटेगा।
नहीं बढ़ेगा यात्री किराया
1:05 बजे से 1:10 बजे तक। अब बात यात्री किराये की। सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को देखते हुए किराया बढ़ाने की जरूरत है। अगर 5 से 6 फीसदी किराया हर साल बढ़ाया जाये, तो एक लाख करोड़ रुपए तक अधिक जुटाया जा सकता है। जो कि यात्री सुविधाएं देने में मदद करेगा। 22 जनवरी को हमने कुछ बढ़ोत्तरी की थी। जिससे 6600 करोड़ रुपए अधिक जुटाया जा सकता है। लेकिन 3300 करोड़ का अधिक भार डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की वजह से हुआ। बिजली की दरें भी बढ़ सकती हैं। इस वजह से रेलवे पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
चूंकि हाल ही में यात्री किराया बढ़ा है, इसलिये हम सिर्फ माल भाड़े के किराये में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं।
1:04 बजे। 63,300 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें 26 हजार करोड़ बजटीय सहायता लिये जाने का प्रस्ताव है।
1:00 बजे। 5.2 फीसदी यात्री इस साल बढ़ेंगे, लिहाजा सुविधाओं को बढ़ाना ही होगा।
12:57 बजे। बारहवीं योजना के अंतर्गत हम 30 हजार करोड़ रुपए खर्च करेंगे। बजट में जो अनुमान था उसमें मालवाहन के बजट में कुछ संशोधन करना पड़ा।
12:56 बजे। ईंधन की खपत कम हो, उसके लिये हम प्रयास करेंगे। मैं आश्वासन दिलाना चाहूंगा कि पिछले दो साल में जो स्थिति रही है, हम उससे उलट कर सरप्लस की स्थिति में आ सकेंगे। हमने पिछले साल जो कर्ज लिया था, वो चुका दिया है।
12:54 बजे। वित्तीय अनुशासन बनाये रखने के प्रयास किये जायेंगे। यह ध्यान रखा जायेगा कि फिजूल खर्च नहीं हो।
12:53 बजे। पहाड़ी क्षेत्रों में चलने वाली हेरिटेज ट्रेनों को बढ़ावा दिया जायेगा। रेल म्यूजियम पर भी खास ध्यान दिया जायेगा।
12:52 बजे। शौर्य चक्र, वीर चक्र, स्वतंत्रता सेनानियों के लिये खास पास दिये जायेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों को अब हर साल रिन्यू नहीं करना पड़ेगा।
12:48 बजे। आरपीएफ के कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं दी जायेंगी। महिला आरपीएफ कर्मचारियों के लिये हॉस्टल सुविधा दी जायेगी।
12:47 बजे। रेलवे रिक्रूटमेंट के अंतर्गत 60 शहरों में इम्तहान हुए। संसाधनों की कमी से स्टाफ क्वार्टर नहीं बन पा रहे हैं। इसके लिये 300 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, इसमें प्राइवेट कंपनियों को भी जोड़ा जायेगा।
12:47 बजे। कालाहांडी मं नये माल डिब्बा कारखाना खोला जायेगा। कैटरिंग में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जायेगा।
12:46 बजे। रेलवे के स्टेशनों पर पड़ा कबाड़ बेचने का प्रस्ताव है। इसे बेच कर 4,800 करोड़ रुपए अर्जित किये जायेंगे।
12:43 बजे। सोनीपत में कोच फैक्ट्री की स्थापना की जायेगी।
12:41 बजे। रेल विकास के लिये निवेश को बढ़ावा दिया जायेगा। राज्य सरकारों के साथ मिलकर फुट ओवर ब्रिज बनाने की योजना है।
12:38 बजे। आजादी एक्सप्रेस चलायी जायेगी, जो स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थानों पर ले जायेगी।
12:37 बजे। मां वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों के लिये एक ही टिकट की सुविधा दी जायेगी, जिसमें एक ही टिकट पर वे यात्रा कर सकेंगे।
12:36 बजे। इंटरनेट के माध्यसम से अब आप 12:30 बजे से अगली रात 11:30 बजे तक टिकट बुक कर सकेंगे।
12:35 बजे। हर श्रेणी के आरक्षित टिकटों पर आईकार्ड ले जाना जरूरी होगा।
12:32 बजे। टिकट बुकिंग के लिये आधार कार्ड को अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। नई टिकट प्रणाली का प्रस्ताव रखा जा रहा है, उससे कई गुना ज्यादा टिकट हम जारी कर पायेंगे। साथ ही धोखाधड़ी से बचा सकेंगे। इससे फर्जी टिकट रोका जा सकेगा।
12:30 बजे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डिब्बे बनाये जायेंगे, जो राजधानी, शताब्दी आदि ट्रेनों में लगाये जायेंगे। इन डिब्बों में कंप्यूटरीकृत सुविधाएं होंगी।
12:28 बजे। ट्रेनों में जल्द ही मु्फ्त वाईफाई लगाया जायेगा। इसके लिये ट्रेनों का चयन जल्द ही किया जायेगा।
12:26 बजे। हमारे लिये साफसफाई बहुत जरूरी है। डिब्बों में जैविक शौचालय स्थापित किये जायेंगे। जल्द ही कुछ चुनिंदा ट्रेनों के लिये पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया जायेगा। साथ ही रेल नीर के छह और नये प्लांट लगाये जायेंगे। ज्यादा से ज्यादा लॉन्ड्री स्थापित की जायेंगी। 60 और रेलवे स्टेशनों को आदर्श स्टेशनों की श्रेणी में लाया जायेगा। इसमें 800 से ज्यादा पहले ही शामिल हैं।
12:25 बजे। यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिये महत्वपूर्ण है। आरपीएफ में महिलाओं की चार कंपनियां बनेंगी।
12:20 बजे। करीब 31 हजार रेलवे क्रॉसिंग हैं, जिनमें 13 हजार पर कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं हैं। ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली को और ठोस बनाने के प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही यह प्रणाली रेलवे में लागू होगी। सेल्फ प्रिपेल्ड ट्रेन दुर्घटना के वक्त तेजी से पहुंचने वाली र्टेन लाने का प्रस्ताव है। उसके साथ ही 17 पुल हैं, जिन्हें खतरनाक माना गया है। उनके लिये भी संसाधन जुटा कर उन्हें दुरुस्त करने का प्रस्ताव रखा जाता है। आग लगने की वजह से जो दुर्घटनाएं होती हैं, वो भी चिंता का कारण है। इसके लिये स्मोक डिटेक्टर प्रणाली, फायर एक्सटिंग्यूशर डिब्बों में लगाने की योजना है।
12:17 बजे। कुंभ मेले में जो दुर्घटना हुई, उस पर हमें अफसोस है। ऐसी दुर्घटना तब हुई, जब हमने हर कोशिश व प्लानिंग की थी। इस दुर्घटना से हमने सबक लिया है और हम यात्री संरक्षा को और मजबूत करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। रेल दुर्घटनाओं में कमी आयी है, लेकिन अभी काम और करना होगा।
12:15 बजे। भारतीय रेल को वित्तीय रूप से सशक्त होना जरूरी है। 22 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान 2011 में और 24 हजार करोड़ का नुकसान 2012 में हुआ। इस वजह से सुविधाओं की कमी आयी। जो सुविधाएं हम दे सकते हैं, वो नहीं दे पा रहे हैं।
दोपहर 12:10 बजे। रेल मंत्री ने अपना भाषण पढ़ना शुरू किया। उन्होंने कहा ऊंची उड़ान भरने के साथ-साथ हमें जमीन पर भी रहना चाहिये। मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आभारी हूं, यूपीए अध्यक्ष का आभारी हूं। मैं श्रद्धांजलि देना चाहूंगा स्वर्गीय राजीव गांधी को, जिन्होंने मुझे राजनीति में आने का मौका दिया।
सुबह 11:30 बजे। रेलमंत्री की पत्नी मधु बंसल ने एक सुझाव दिया है कि रेल मंत्रालय को महिला यात्रियों के लिए हेल्पलाइन की सुविधा शुरू करनी चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थितियों में शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने कहा, "मैं चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच आमतौर पर सफर करती हूं और मुझे यात्रा सुरक्षित लगती है। मुझे लगता है कि रेलवे में महिलाओं के लिए एक हेल्पलाइन होनी चाहिए ताकि महिला यात्री परेशानी की स्थिति में शिकायत दर्ज करा सकें।"
सुबह 11 बजे। रेल मंत्री पवन बंसल संसद भवन पहुंचे जहां उन्होंने यूपीए के बाकी नेताओं के साथ चर्चा की। साथ ही प्रधानमंत्री से भी एक संक्षिप्त मुलाकात की।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?













Click it and Unblock the Notifications