देखिये: किन-किन सेलीब्रिटी ने लगाई संगम में डुबकी
इलाहाबाद। कुंभ मेले में लगातार बड़ी हस्तियों का आना जारी है। बारह वर्ष में होने वाले कुंभ मेले में आम आदमी से लेकर, राजनेता, फिल्म कलाकार और देश के बड़े महन्त आये हुए हैं। अभी हाल ही में भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह, भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत महाकुंभ में आये। वहीं फिल्मी कलाकारों में प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव ने कुंभ दर्शन ( देखें कुंभ मेले की तस्वीरें) किये।
कभी अपने बयानों तो कभी राजनीतिक गतिविधियों के लिए लोगों के बीच चर्चित बाबा रामदेव ने भी कुंभ आकर अपनी उपस्िथति दर्ज करवायी है। अपने प्रारम्भ के साथ ही कुंभ एक ऐसा स्थान बन गया है, जहां पूरे भारत से तो लोग आ ही रहे हैं वहीं विदेशी भी यहां आकर भारत की सनातन संस्कृति के प्रतीक कुंभ में स्नान, पूजन और दर्शन कर रहे हैं। यह मेला चौदह जनवरी से प्रारम्भ हुआ था जिसका समापन 10 मार्च को होगा।
इसे प्रयाग के नाम से भी जाना जाता है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती तीन नदियों का संगम होता है। जिसमें सरस्वती अपने अदृश्य रूप में हैं। कुंभ मेले के दौरान भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं और कुछ समय के लिए यह स्थान एक 'धार्मिक भारत' का रूप ले लेता है। यह दुनिया का एक मात्र ऐसा स्थान है जहां एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं। इस बार के कुंभ मेले में लगभग 10 करोड़ लोगों के एकत्र होने का अनुमान है।

कुंभ मेला
कुंभ में स्नान के बाद पूजा-अर्चना करती अभिनेत्री प्रीती जिंटा।

कुंभ मेला
संगम स्नान का पुण्य प्राप्त करती पूनम पांडेय।

कुंभ मेला
बिग ब्रदर विनर और आईपीएल टीम 'राजस्थान रॉयल्स' की मालकिन शिल्पा शेट्टी ने भी संगम स्नान किया।

कुंभ मेला
बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव कुंभ दर्शन के दौरान छवि कैमरे में कैद करते हुए।

कुंभ मेला
इलाहाबाद में स्वामी नित्यानंद।

कुंभ मेला
भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी संगम प्रसाद ग्रहण करते हुए।

कुंभ मेला
सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह संगम स्नान के बाद पूजा करते हुए।

कुंभ मेला
बाबा रामदेव कुंभ मेले में।

कुंभ मेला
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कुंभ मेले में।

कुंभ मेला
10 जनवरी से प्रारम्भ हुए कुंभ मेले में आम और खास लोगों का आना जारी है। लोग इस दौरान 'संगम' में स्नान कर पुण्य प्राप्त कर रहे है।

कुंभ मेला
भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजनाथ सिंह 'संगम स्नान' के लिये जाते हुए।

कुंभ मेला
भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह संगम स्नान के बाद पूजा पाठ करते हुए।












Click it and Unblock the Notifications