पाकिस्तान में राष्ट्रपति जरदारी का आलीशान बंगला बन कर तैयार

जरदारी का ये नया बंगला पूरी तरह से बुलेटप्रूफ बनाया गया है। मतलब कि इस बंगले पर गोली-बारुद का कोई असर नहीं होगा। इसके साथ-साथ बंगले के अंदर ही एक हवाई पट्टी भी तैयार की गई है। जहां से जरदारी का किसी भी व्यक्तिगत जेट विमान को उड़या या उतरा जा सकता है। पाकिस्तान के बहरिया कस्बें में जरदारी का ये निजी बंगला तकरीबन 24.87 एकड़ में फैला है। एक प्रतिष्ठित पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक राष्ट्रपति जरदारी लंदन से लौटने के बाद सीधे वहां जाएंगे। इस घर को बनाने में तकरीबन 5 अरब रुपये की लागत आई है। घर की खूबियों को देखकर लगता है कि पाकिस्तान के नेता आम नागरिक से अब ज्यादा भयभीत हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जरदारी ने ये जमीन बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी मलिक हुसैन रियाज से ली है। और उसी की निगरानी में ये घर भी बनया गया है। फिलहाल बंगले के निर्माण का 80 फीसदी भाग पूरा हो गया है। पाक राष्ट्रपति जरदारी के इस आलीशान बंगले का नाम उनके बेटे बिलावल के नाम पर रखा गया है। इसे बिलावल हाउस का नाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications