क्रेडिट कार्ड के फ्रॉड से बचने के लिये 10 टिप्स

पुलिस के पास जायेंगे, साइबर क्राइम में मामला दर्ज करायेंगे या बैंक के काउंटर पर जाकर अपना सिर फोड़ेंगे। नहीं अगर आप कुछ बातों को ध्यान में रखें तो ऐसी नौबत ही नहीं आयेगी। हम आपको दे रहे हैं 10 टिप्स जिसे फॉलो कर आप क्रेडिट कार्ड के फ्रॉड से बच सकते हैं।
ऑनलाइन टिप्स
1) अपने क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांसैक्शन सिर्फ उसी वेबसाइट पर करें, जिसकी शुरुआत https से हो। ध्यान से देखिये यहां http के बाद s लगा है। S यानी सुरक्षित।
2) उसी वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड से ट्रांसैक्शन करें, जिसमें दाहिनी ओर लॉक यानी ताले का साइन बना हो।
3) भारत में ऑनलाइन ट्रांसैक्शन के लिये दो स्टेप होते हैं। पहला सीवीवी नंबर (कार्ड के पीछे लिखा होता है), दूसरा पासवर्ड वैरीफाइड बाय वीजा अथवा मास्टर सिक्योर कोड। यदि कोई वेबसाइट आपसे वीजा वैरीफाइड पासवर्ड या मास्टर सिक्योर कोड नहीं पूछे तो आगे मत बढ़ें।
4) वेबसाइट के पेमेंट गेटवे पर सिक्योरिटी सर्टिफिकेट को चेक करें। वहां कई सारे पेमेंट गेटवे हैं, तो वहां ट्रांसैक्शन मत करें।
5) जितना हो सके क्रेडिट कार्ड के ऑनलाइन इस्तेमाल से बचें। उसकी जगह आप वर्चुअल क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। वर्चुअल कार्ड एक नया 16 डिजिट का नंबर होता है, जो आपके क्रेडिट कार्ड के आधार पर होता है। यहां आपको CVV2 नंबर और एक्सपाइरी डेट मिलती है। आप वर्चुअल कार्ड खुद बना सकते हैं, वो भी बैंक के साथ वनटाइम रजिस्ट्रेशन करके। इसके लिये आपको एक लॉग इन पासवर्ड दिया जाता है। इसका इस्तेमाल तब तक कर सकते हैं, जबतक आपकी क्रेडिट लिमिट पूरी नहीं हो जाती।
6) प्रीपेड कार्ड या ई-वॉलेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
7) अपने कार्ड पर क्रेडिट लिमिट बिना वजह मत बढ़वायें। यदि आपके कार्ड की क्रेडिट लिमिट बहुत ज्यादा है तो उसका ऑनलाइन इस्तेमाल ज्यादा मत करें। क्योंकि ऐसा करने से ऑनलाइए एस्पोजर मिलता है, जो खतरे पैदा कर सकती है।
ऑफलाइन टिप्स
1) यदि आप कहीं शॉपिंग करने गये या रेस्त्रां में खाना खाने गये और कार्ड से पेमेंट करना चाहते हैं, तो खुद काउंटर पर जाकर बिल पे करें। वेटर या एजेंट को कार्ड मत सौंपें। यही बात पेट्रोल पंप पर लागू होती है, जहां अक्सर लोग कार में बैठे रहते हैं और सेल्समैन को कार्ड दे देते हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि जिस मशीन पर आपका कार्ड स्वैप हो रहा है, वो उसका क्लोन भी बना सकती है। यदि कभी भी आपको किसी ट्रांसैक्शन में डाउट हो तो तुरंत बैंक को कॉल करें।
2) आपके कार्ड में चिप या पिन कोड डाल सकते हैं। यदि आपके कार्ड में पिन नंबर नहीं है, तो उसमें डलवायें। शॉपिंग करते वक्त पिन नंबर जरूर ध्यान रखें। इसका फायदा यह होता है कि यदि आपका कार्ड किसी के हाथ लग भी गया तो भी वो उसका इस्तेमाल नहीं कर सकता।
3) कार्ड मिलने के बाद अपने सीवीवी नंबर को कहीं नोट कर लें और फिर उसे काला कर दें, ताकि अगर कार्ड खोने पर किसी को मिले तो वो उसका इस्तेमाल नहीं कर पाये।












Click it and Unblock the Notifications