इस वैलेंटाइंस डे को कैसे मनाये खास?

Celebrate Valentine's Day with Love
दोस्तों प्यार एक ऐसा शब्द है जिससे दुनिया का कोई ऐसा शख्स होगा जो कि परिचित नहीं होगा? हर किसी के दिल में सुंदर साथी और उसका प्यार पाने की चाहत होती है। फर्क सिर्फ इतना होता है कि कोई कह देता है तो किसी के दिल में भावनाएं कैद रहती हैं। यह शब्द ऐसा है, जिस पर ना जाने कितनी गजलें, कविताएं कहानियां लिखी गयीं हैं। वक्त बदला लोगों की पसंद बदली लेकिन ना एहसास बदला और ना ही मुहब्बत का तस्सव्‍वुर।

एक बार फिर से प्यार की बयार खिली हैं। मोहब्बत ने अंगड़ाई ली हैं और आपके प्यार का दिन 'वैलेनटाइंस डे' यानी कि 14 फरवरी बहुत जल्द आने वाला है। जो प्यार पर भरोसा करते हैं उन्हें तो इस दिन का बेसब्री से इंतजार होगा लेकिन जो नहीं करते हैं उन्हें भी इस दिन के बारे में जानने की उत्सुकता बनी रहती हैं।

आईये इस बार हम अपने प्यार को कुछ नये तरह से सेलिब्रेट करें। इसलिए 'वनइंडिया हिन्दी' आपके लिए एक ऐसा मंच लेकर आ रहा है जो आपकी अनकही बातों को आपके अपनों के दिल तक पहुंचायेगा। प्रेम के ढाई अक्षर को कहने के लिए हो सकता है कि आपको बरसों लगे हों, उन्हे आप हमारे जरिये अपने खास के पास पहुंचा सकते हैं। हो सकता है कि हमारी कोशिश और आपकी हिम्मत से यह 'वैलेनटाइंस डे' आपकी जिंदगी का सबसे स्पेशल 'वैलेनटाइंस डे' बन जाये। बस इसके लिए आपको अपनी बात [email protected] पर मेल करनी होगी। हम आपके नाम, पहचान (अगर आप चाहें तो) के साथ प्रकाशित करेंगे।

वैसे आप हमाने साथ 'वैलेनटाइंस डे' वीक में जुड़ सकते हैं, बस आप हमारे चंद सवालों का जवाब दीजिये। देखते हैं कि देश-दुनिया के बारे में ज्ञान रखने वाली आपकी समझ प्रेम के बारे में क्या सोचती है? आप अपने उत्तर के नीचे अपना नाम, अपनी उम्र और अपना मेल आईडी जरूर लिखें।

1. आपकी नजर में प्यार क्या है?
2. क्या 'वैलेनटाइंस डे' को आप मानते हैं? हां तो क्यों? नहीं तो क्यों नहीं?
3. क्या आपको लगता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं?
4. क्या आपको प्यार पर भरोसा है?
5. प्यार और 'वैलेनटाइंस डे' शब्द सुनकर आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है?
6. आपका फेवरट रोमांटिक गाना कौन सा है?
7. अपने प्यार या अपने साथी के साथ आप कैसे वक्त बिताना चाहते हैं?
8. क्या 'वैलेनटाइंस डे' ही प्यार को परिभाषित करने के लिए काफी है?
9. मीराबाई और राधा में से कान्हा के करीब कौन?
10. प्रेम के नाम पर होने वाले धोखे के बारे में आप क्या कहेंगे?

11. क्या कभी भी आपको प्यार हुआ? हां तो इजहार ए मुहब्बत कैसे किया?
12. इस 'वैलेनटाइंस डे' पर आप क्या करने वाले हैं?

शायद आप में से काफी लोग प्यार के एहसास को लोगों से कहने में झिझकें तो उनके लिए हम यही कह सकते हैं कि इस लिंक पर क्लिक करें जो शायद आपकी सोच को बदल दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+