महाकुंभ में होगा मोदी के नाम पर मंथन

इलाहाबाद। संगम नगरी इलाहाबाद में इस समय महाकुंभ लगा हुआ है जिसका दर्शन करने के लिए इस समय देश के कोने-कोने से लोग इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। लेकिन जहां लोग संगम में डुबकी लगाकर अपने पापों को धो रहे हैं वहीं इस समय भाजपा के लिए यह मंथन शिविर बना हुआ है। खबर आ रही है कि महाकुंभ में 7 फरवरी को विश्‍व‍ हिंदू परिषद की एक सभा होने वाली हैं।

जिसमें गुजरात के सीएम मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने पर विचार होगा और अगर विश्व हिंदु परिषद मोदी के नाम पर सहमति जताता है तो इस महीने की भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में मोदी का नाम पीएम पद के लिए घोषित हो सकता है जिसे लेकर भाजपा में महासंग्राम मचा हुआ है।

मोदी के नाम पर सहमति से एनडीए को नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि एनडीए के अहम सहयोगी दल जेडीयू को मोदी का नाम मंजूर नहीं है तो वहीं संघ की चाहत है कि मोदी का नाम पीएम पद के रूप में सामने आना चाहिए ताकि भाजपा सत्ता में आये। 7 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी विहिप से मिलेंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा है कि हिंदुत्व का नारा लगाने वाली भाजपा ने हमेशा से विश्व हिंदू परिषद की बातों का समर्थन किया है और विहिप ने हमेशा से भाजपा का मार्ग प्रशस्त किया है। इसलिए इस मीटिंग के प्रति राजनैतिक जानकारों की जिज्ञासाएं बहुत बढ़ गयी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मोदी को विहिप का समर्थन मिलता है कि नहीं और अगर मिलता है तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या कदम उठाते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+