Pics: महाकुंभ के मेले में रात का नज़ारा
इलाहाबाद। प्रयागराज में संगम के तट पर महाकुंभ मेले के अंतर्गत दूसरा बड़ा स्नान 27 जनवरी को है, जिसके लिये प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिविरों में बिजली से लेकर खाने-पीने तक के इंतजाम में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। दिन भर की चहल-पहल के बाद जब सूर्य अस्त होता है, तो गंगा नदी के तट पर शांति देखने लायक होती है। हजारों लोग तट के किनाने बने शिविरों में सोते हैं और सुरक्षाकर्मी पहरा देते हैं। ऐसे ही नजारे को हम आपके लिये लाये हैं कुछ तस्वीरों में।
प्रयाग में लगे महाकुंभ में लाखों लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। गंगा नदी के किनारे हजारों शिविर स्थापित हैं, जहां लोग आते हैं, रुकते हैं, पूजापाठ करते हैं और स्नान करके अपने घर चले जाते हैं। इस दौरान अव्यवस्था फैलने की प्रबल आशंका बनी रहती है, लेकिन ओलंपिक खेलों से ज्यादा जटिल प्रबंधन यहां देखने को मिलता है।
इस प्रबंधन का अध्ययन करने के लिये डेढ़ हजार से ज्यादा रिसर्च स्कॉलर इस समय संगम के तट पर मौजूद हैं। इस दौरान सिर्फ भारत के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग स्थानों से भी लोग आ रहे हैं। इस समय इलाहाबाद के सभी होटल, धर्मशालाएं व गेस्ट हाउस खचाखच भरे हुए हैं।
देखें कुंभ मेले की रात की तस्वीरें- जो निखिल पाहवा के सौजन्य से हैं। इन तस्वीरों पर उनका कॉपीराइट है।

रात का नज़ारा
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कई एकड़ की दूरी तक बिजली की व्यवस्था किस प्रकार की गई है। रात्रि के दौरान इन शिविरों में सिर्फ लोग सोते नहीं हैं। बल्कि यूं कहिये कि यहां सोने कम, बल्कि भजन कीर्तन ज्यादा होते हैं। रात को कई शिविरों से आपको ढोल मंजीरों की आवाज सुनाई देती है। कहीं कृष्ण के भक्त तो कहीं राम के भक्त आपको अलग-अलग भजन करते दिखेंगे।

रात को होते हैं भजन-कीर्तन
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कई एकड़ की दूरी तक बिजली की व्यवस्था किस प्रकार की गई है। रात्रि के दौरान इन शिविरों में सिर्फ लोग सोते नहीं हैं। बल्कि यूं कहिये कि यहां सोने कम, बल्कि भजन कीर्तन ज्यादा होते हैं। रात को कई शिविरों से आपको ढोल मंजीरों की आवाज सुनाई देती है। कहीं कृष्ण के भक्त तो कहीं राम के भक्त आपको अलग-अलग भजन करते दिखेंगे।

एलईडी स्क्रीन
विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कुंभ-2013 इलाहाबाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव की पहल पर कुम्भ मेले में 15 स्थानों पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लगवाये गये अत्यन्त विषाल एलईडी वीडियो स्क्रीन श्रद्धालुओं के लिए जानकारी मनोरंजन और उत्सुकता का केन्द्र बनते जा रहे है। श्रद्धालु इन एलईडी स्क्रीन्स पर प्रसारित जानकारी का फायदा आवगमन तथा स्नान क्षेत्रों की सूचनायें हासिल करने में भी ले रहे हैं।

सभी विभागों की जानकारी
प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से सुबह सात बजे तक एलईडी स्क्रीन पर बारी-बारी से सभी विभागों की जानकारियां प्रसारित की जाती है। एलईडी प्रसारण का एक चक्र करीब 40 मिनट का होता है। यही सामग्री बार-बार दोहरायी जाती रहती है। इससे नये यात्रियों को भी पूरी जानकारी मिलती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन-कल्याणकारी एवं अन्य योजनाओं सहित नागरिकों को उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक करने का काम कर रही हैं।

पंद्रह एलईडी
पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में कुल 15 एलईडी स्क्रीन लगायी गयी हैं। लाइट इमिटिंग डायोड प्रौद्योगिकी पर आधारित यह स्क्रिन त्रिवेणी धाम, काली रैम, संगम, किला, हनुमान मन्दिर, झूंसी, बाघम्बरी, सब्ज़ी मण्डी सहित नौ विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन स्थायी रूप से लगायी गयी है तथा 6 स्क्रीन मोबाइल वैन पर स्थापित हैं जो मेला क्षेत्र में रह कर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

जनकल्याण योजनाएं
मेला परिसर में लगायी गयी स्क्रीनों के जरिये प्रदेश सरकार के द्वारा चलायी जा रही शासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित जन-कल्याणकारी योजनाओं में मुख्यरूप से कन्या विद्याधन योजना, पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां, शिक्षित बेरोज़गारों के लिए बेरोज़गारी भत्ता योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, आदि के बारे में बताया जा रहा है।

जनकल्याण योजनाएं
स्वास्थ्य सेवा की बेहतरी के लिए चलायी जा रही निःशुल्क एम्बुलेंस, हाईस्कूल एवं इण्टर पास छात्रों को मिलने वाले लैपटाप एवं टैबलेट, किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं में किसान क्रेडिट कार्ड, किसान ऋण माफी आदि एवं अल्पसंख्यक कन्याओं के लिए चलायी जा रही ‘‘हमारी बेटी और उसका कल‘‘ योजना के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।

यात्रियों के लिये सूचनाएं
इसी प्रकार मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा न करने, प्लेटफार्म पर गंदगी न फैलाने, लावारिस वस्तुओं को न छूने, किसी अजनबी व्यक्ति द्वारा दिया गया सामान न खाने तथा रेलवे समपार फाटक एवं मानव रहित रेलवे क्रासिंग को सावधानीपूर्वक पार करने के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं।

साफ-सफाई
इसके अलावा मेला परिसर तथा नदियों की साफ-सफाई रखने तथा पालिथीन का प्रयोग न करने के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं। साथ ही सफाई के लिये एक हजार से ज्यादा लोग सफाई के लिये लगाये गये हैं। यही नहीं सिर्फ मच्छर और मक्खियों से जंग लड़ने के लिये 696 लोगों की एक टीम अलग से बनायी गई है।

हेल्पलाइन नंबर
एलईडी स्क्रीन पर कुंभ मेले से संबंधित अहम विभागों के सभी हेल्पलाइन नम्बर भी प्रसारित किये जा रहे हैं। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पहली बार लगायी गयी एलईडी स्क्रीन का फायदा सैलानियों को मिल रहा है तथा स्क्रीन पर दिखायी जानेवाली सूचनाओं, संदेशों आदि से सैलानी काफी प्रभावित हैं जिसे वह ज्ञानप्रद के साथ-साथ मनोरंजन का साधन भी मान रहे हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications