उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम कौन बनेगा, घोषित करो भाजपा
पार्टी के मुखपत्र सामान में छपे इंटरव्यू में शिवसेना के नये अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर भाजपा को ऐनवक्त में नही फंसना है और भारी जनाधार पाना है तो पहले वो अपना पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करे।
यही नहीं उद्व ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लिखा है कि उनमें नेतृत्व और फैसले लेने की क्षमता नहीं है जिसके कारण वो पीएम पद के काबिल नहीं हैं साथ ही ठाकरे ने सुषमा स्वराज के अलावा और विकल्पों के बारे में विचार करने के लिए बीजेपी से कहा है। उद्दव वे कहा कि जब तक एनडीए का पीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं होगा तब तक आशातीत सफलता नहीं मिल सकती है।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी के अंदर भी अब लोग खुल कर पीएम पद के उम्मीदवार के लिए नरेन्द्र मोदी का नाम लेने लगे हैं। राम जेठमलानी के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कहा है कि मोदी ही पीएम पद के काबिल हैं, अपने दम पर सरकार चलाने वाले मोदी ऐसे नेता है जिन्हें देश की जनता पसंद करती है। वहीं जेडीयू मोदी को पीएम पद के रूप में देखना नहीं चाहता है।













Click it and Unblock the Notifications