ब्राजील के नाइट क्‍लब में आग 180 जिंदा जले

रियो डे जीनारियो। दक्षिणी ब्राजील में शनिवार की रात जब सैंकड़ों लोग एक म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट के जश्‍न में डूबे हुए थे, तभी स्‍टेज पर लगी आग से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 180 लोग मारे गये। आग की वजह आतिशबाजी थी जो सीधे स्‍टेज से की गई थी।

यह हादसा रियो ग्रांडे डो सुल स्‍टेट में सिटी ऑफ सैंटा मारिया में हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 180 लोगों की मौत का सबसे बड़ा कारण था नाइट क्‍लब में फायर एक्जिट का नहीं होना। निलने के लिये सिर्फ दो गेट होने के कारण लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग तो दम घुटने से मर गये। आग इतनी तेजी से फैली कि चारों तरफ धुआं फैल गया। जिस समय आग लगी उस समय वहां पर करीब 2000 लोग उपस्थित थे। करीब ढाई सौ से ज्‍यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Fire

अगर भारत के परिप्रेक्ष्‍य में देखें तो यहां भी कई कार्यक्रमों में स्‍टेज पर छोटी-छोटी आतिशबाजी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इससे पहले कोई हादसा हो, प्रशासन एवं लोगों को सतर्क होने की जरूरत है।

इससे पहले हुए नाइट क्‍लब में हादसे-

2009: सैंटिका पब, बैंगकॉक, थाईलैंड। 66 मौतें। कारण आतिशबाजी।
2009: लेम हॉर्स क्‍लब, रूस, 150 की मौत। कारण आतिशबाजी।
2003: दि स्‍टेशन, अमेरिका, 100 की मौत। कारण आतिशबाजी।
1996: ओजोन डिस्‍को क्‍लब, फिलिपींस, 160 की मौत। कारण शॉर्ट सर्किट।
1990: हैप्‍पी लैंड, अमेरिका, 89 की मौत। कारण शॉर्ट सर्किट।
1977: बीवर्जी हिल्‍स सुपर क्‍लब, 165 की मौत।
1970: क्‍लब किंक सेप्‍ट, फ्रांस, 146 की मौत।
1942: कोकोनट ग्रोव, बॉस्‍टन, यूएस, 492 की मौत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+