पूर्व आईएसआई अधिकारी ने खोला कारगिल युद्ध से जुड़ा पाक का झूठ
नई दिल्ली। कारगिल युद्ध के दौरान जब भारत ने पाकिस्तान से पूछा कि अचानक युद्ध क्यों छेड़ा, तो पाकिस्तान ने जवाब दिया कि यह काम आतंकवादियों का है। लेकिन अब इस झूठ पर से पर्दा उठ चुका है। सच का खुलासा खुद पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व अधिकारी ने किया।
आईएसआई के पूर्व लेफ्टनेंट जनरल शाहिद अजीज़ ने पाकिस्तान के एक अखबार में लिखे अपने अग्रलेख में लिखा कि 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान कोई मुजाहिदीन युद्ध में शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि उस युद्ध का कोई मतलब नहीं था और हम उससे कोई सीख लेना नहीं चाहते। उन्होंने लिखा कि कारगिल युद्ध झूठे अनुमानों के आधार पर लड़ा गया था। फिलूल में पाकिस्तान के 453 जवान शहीद हो गये। बाद में जनरल परवेज मुशर्रफ ने इस मामले को दबा दिया और जवानों को चारे की तरह इस्तेमाल किया।

शाहिद अजीज के मुताबिक कुछ झूठे वायरलेस संदेशों के आधार पर पाकिस्तान के जवानों से कहा गया था कि तुम घुसपैठ करो, भारत जवाब नहीं देगा, लेकिन भारत ने जब हमला किया तो पाकिस्तानी जवा न अलग-थलग पड़ गये। इस कारण कई जवानों का अपनी चौकियों से संपर्क टूट गया।
एक तरफ यह खुलासा और दूसरी तरफ हाल ही में दो भारतीय सैनिकों के सिर कलम करने की वारदात। पाकिस्तान कहता है कि एक भी भारतीय सैनिक के सिर कलम नहीं किये। अब ऐसे में क्या पड़ोसी देश पर यकीन किया जा सकता है?












Click it and Unblock the Notifications