दिग्विजय ने की अफजल गुरू को जल्‍द फांसी पर लटकाने की मांग

Afzal Guru
भोपाल। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव और अपने बयानों को लेकर अकसर में चर्चा में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने इस बार अफजल गुरु को जल्‍द से जल्‍द फांसी देने की बात कही है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि संसद पर हमला मामले में फांसी की सजा पा चुके अफजल गुरू को जल्‍दी फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा है कि राष्‍ट्रपति के पास लंबित दया याचिकाओं को निपटाने को लिये तय समय सीमा होना चाहिए।

समाचार एजेंसी भाषा से बातचीत में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनका सदा से यह मानना रहा है कि राष्ट्रपति के पास लंबित दया याचिकाओं को निपटाने के लिए एक समय-सीमा तय होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दया याचिकाओं के निपटाने में विलंब से न तो किसी को कोई फायदा होता है और न ही इससे कोई मतलब निकलता है।

उन्होंने कहा कि इस कारण से ही उनका मानना है कि अफज़ल गुरु को जल्दी फांसी दी जानी चाहिए। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा हाल ही के जयपुर चिंतन शिविर में हिन्दू आतंकवाद के बारे में दिए गए वक्तव्य को लेकर उठे विवाद के बारे में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन लोगों को भी माफी मांगनी चाहिए जो लोग प्रतिनिधिमंडल लेकर प्रधानमंत्री के पास आतंकवादियों को छुड़ाने के लिये गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+