शिंदे को कांग्रेस के गले फंदा बनायेंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष चुने जाने के ठीक बाद राजनाथ सिंह ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान को कांग्रेस के गले का फंदा बनाने का ऐलान कर दिया। उन्‍होंने कहा कि कल यानी 24 जनवरी से वो शिंदे के खिलाफ देशव्‍यापी अभियान छेड़ने जा रहे हैं और इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 2014 में कांग्रेस को सूली पर चढ़ाने का काम करेंगे।

राजनाथ ने अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- देश की अर्थ व्‍यवस्‍था पूरी तरह पटरी से नीचे उतर चुकी है। अमीर और गरीब के बीच की खायी बढ़ती जा रही है। ऐसा होने पर देश को संकट से बचाना मुश्किल होगा। इस संकट से सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही देश को निजात दिला सकती है।

आज ये सारी राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। शिंदे का बयान आपने सुना होगा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा और संघ में आतंकवाद का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिस राष्‍ट्रवादी विचारधारा को आधार बनाकर चलने वाली भाजपा पर कीचड़ उछालने वाले शिंदे को कुछ नहीं पता। संघ के बारे में पूरी दुनिया जानती है। जब कभी देश पर कोई संकट या आपदा आयी है, तो उस समय अपने सीने का बटन खोलकर खड़े होने का काम अगर किसी ने किया है तो वो सिर्फ संघ है।

पंडित श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे बलिदानी की भाजपा पर ऐसे आरोप वो जहर है, जो कांग्रेस लोगों के बीच में घोल रही है। राजनीति सिर्फ चुनाव जीतने के लिये नहीं की जानी चाहिये। राजनीति की जानी चाहिये तो वो सिर्फ समाज और देश के निर्माण के लिये की जानी चाहिये। 24 जनवरी से शिंदे के बयान के खिलाफ देश व्‍यापी आंदोलन होगा, जिसमें शामिल होने के लिये मैं पूरे देश से अपील करता हूं।

दलित, सोशित, की जिम्‍मेदारी भी अगर कोई अपने कंधों पर उठा सकता है तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। उनकी तरफ भी अगर किसी की नजर है, तो वो भाजपा की है। हमारा धर्म गरीबों की सेवा करना है। इसी संकल्‍प के साथ हम आगे बढ़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+