पाकिस्तान में एक सिख की बर्बरतापूर्वक हत्या
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत के जवानों के साथ की गई अमानवीयता के बाद पाक आतंकियों ने पश्चिमी पाकिस्तान के एक सिख मोहिंदर सिंह का सिर कलम कर दिया है। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन तौहिदुल इस्लाम ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। हत्या के बाद मोहिंदर के शव को खैबर एजेंसी के जाखाखेल बाजार में फेंक दिया गया जिसमें शव के साथ मिले पत्र में कहा गया है कि मोहिंदर ने तौहिदुल इस्लाम संगठन के प्रतिद्वंदी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम के लिए जासूसी की थी।
40 वर्षीय मोहिंदर सिंह, पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के रहने वाले है जो आयुर्वेदिक दवाओं के विक्रेता हैं। 20 नवंबर को उनका अपहरण कर लिया गया था। मोहिंदर के सिर कटे सिर की पहचान उनके भाई दासवंत सिंह ने की। उन्होने कहा कि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में हम आयुर्वेदिक दवाओं का कारोबार करते हैं जो कि वहां सिखों का मुख्य व्यवसाय है। हमारी किसी से भी दुश्मनी नहीं थी। मोहिंदर के परिवार में 1 पत्नी और 9 बच्चे हैं जिनमें से एक बेटा पोलियो ग्रस्त है।
दासवंत ने पाकिस्तान सरकार से मुआवजा देने की मांग की है साथ ही यह भी कहा है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाये जायें। पाकिस्तान में अक्सर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुए इस प्रकार के अत्याचार की सूचनाएं आती है। जिससे कि भारी संख्या में लोग वहां से भारत आते रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications