पाकिस्तान: ड्रोन हमलों में सात आतंकियों की मौत

चैनल के अनुसार यहां के हैदर खेल नाम के स्थान पर मिसाइलें दागी गयी। जिसमें चार लोग मारे गये। यहां के ही एक अन्य क्षेत्र खासो खेल क्षेत्र में कई मिसाइलें दागी गयीं। जिसमें तीन लोग मारे गये, मरने वालो में चार संदिग्ध आतंकी हैं।
इसके पहले रविवार को हुए हमले में दक्षिणी वजीरिस्तान में 16 लोग मारे गये थे जिसमें तालिबान नेता वली मोहम्मद उर्फ तूफान भी शामिल था। जो कि तालिबान प्रमुख हकीमुल्लाह महसूद का चचेरा भाई था। गौरतलब है कि यह ड्रोन हमले अमेरिका द्वारा संचालित हैं। पिछले सप्ताह हुए ड्रोन हमलों में मुल्ला नजीर भी मारा गया था।












Click it and Unblock the Notifications