तस्‍वीरों में देखें-उत्‍तर भारत में फैले शीतलहर का प्रकोप

नई दिल्‍ली। शीतलहर के कारण पूरा उत्‍तर भारत इन दिनों ठंड से ठिठुर रहा है। सर्द मौसम के कारण अब तक लगभग 100 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन इस पर मौसम विभाग का कहना है कि अभी भी मौसम से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को ठंड ने पिछले 44 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी होने के आसार है। रिपोर्ट के अनुसार दो जनवरी को दिल्‍ली का तापमान 4.8 डिग्री सेल्शियस रहा।

शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए उत्‍तर भारत के प्रदेशों में स्‍कूलों को 12 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। जयपुर प्रशासन ने कक्षा 8 तक के स्‍कूलों को 12 जनवरी तक बंद करने के लिए और 9 से 12 तक की कक्षाओं को सुबह दस बजे से चलाने का निर्देश दिया है।

भारत के सबसे ठंडे प्रदेशों में हिमांचल प्रदेश रहा है। जहां पर न्‍यूनतम तापमान 3.5 से 8.9 डिग्री सेल्शियस है। शीतलहर के कारण जनजीवन पर व्‍यापक असर पड़ा। जिसके परिणामस्‍वरूप लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। कई राज्‍यों में प्रशासन ने जगह-जगह अलाव जलाने के आदेश दे दिये हैं। जिससे कि लोग ठंड से बच सके।

उत्‍तर प्रदेश्‍ा में ठंड के कारण कोहरा और धुंध छायी हुई है जिसके कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और कई ट्रेनें लेटलतीफी से चल रही हैं। वहीं सड़कों पर भी कम आवागमन है। उत्‍तर भारत में ठंड के प्रभाव को दर्शाती कुछ तस्‍वीरें यहां देखें-

विजय चौक

विजय चौक

दिल्‍ली के विजय चौक में एक ट्रैफिक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर धुंध के बीच अपनी ड्यूटी करता हुआ।

विजय चौक

विजय चौक

सुबह के समय, विजय चौक का दृश्‍य।

दिल्‍ली, विजय चौक

दिल्‍ली, विजय चौक

दिल्‍ली की विजय चौक का दृश्‍य।

कोलकाता

कोलकाता

कोलकाता में सुबह की ठंड के दौरान कई उड़ानों कों रद्द किया गया। रनवे पर खड़ा एक प्‍लेन।

धुंध के दौरान दिल्‍ली की सुबह

धुंध के दौरान दिल्‍ली की सुबह

ठंड के कारण दिल्‍ली में धुंध और कोहरा बना हुआ है।

इलाहाबाद

इलाहाबाद

इलाहाबाद में ठंड की एक सुबह।

इलाहाबाद की सुबह

इलाहाबाद की सुबह

इलाहाबाद की एक सुबह।

वाराणसी

वाराणसी

वाराणसी की एक सुबह।

स्‍वर्ण मंदिर का दृश्‍य

स्‍वर्ण मंदिर का दृश्‍य

स्‍वर्ण मंदिर का एक दृश्‍य।

कोलकाता एयरपोर्ट

कोलकाता एयरपोर्ट

कोलकाता एयरपोर्ट पर जाते यात्री।

जम्‍मू स्‍टेशन

जम्‍मू स्‍टेशन

जम्‍मू के रेलवे स्‍टेशन की तस्‍वीर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+