CBI निदेशक के लिए फिर भाजपा के खिलाफ हुए जेठमलानी
गौरतलब है कि विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और अरूण जेटली ने बकायदा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक चिठ्ठी लिखकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रंजीत सिन्हा को सीबीआई निदेशक पद से हटाने की मांग की थी। जिसे पीएम मनमोहन सिंह ने अवांछित करार दिया है।
भाजपा इसलिए परेशान है क्योंकि उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि कांग्रेस ने राज्यसभा में लोकपाल ड्राफ्ट पेश करने के कुछ समय पहले ही आईटीबीपी के प्रमुख रंजीत सिन्हा को नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति क्यों की? आखिर इस नियुक्ति के पीछे सरकार की मंशा क्या है? मालूम हो कि मौजूदा सीबीआई डायरेक्टर 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।
भाजपा को शिकायत है कि नियुक्ति से पहले भाजपा से कांग्रेस ने पूछा नहीं क्योंकि लोकपाल ड्राफ्ट नियम के तहत सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति पीएम, विपक्ष के नेता और देश के चीफ जस्टिस के सलाह के बाद की जाती है। जिस पर कांग्रेस ने कल ही कह दिया था कि लोकपाल का ड्राफ्ट अभी कानून बना कहां है जो भाजपा हंगामा खड़ा कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications