राम बुरे थे और हमेशा रहेंगे: जेठमलानी

गौरतलब है कि देश के जाने-माने वकील और वरिष्ठ सांसद राम जेठमलानी ने कहा है कि भगवान राम बहुत बुरे पति थे। राम जेठमलानी ने यह बात स्त्री-पुरुष संबंधों पर लिखी किताब के विमोचन के मौके पर कही। राम जेठमलानी ने कहा कि वो मर्यादा पुरषोत्तम राम को कतई पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उन्होंने मछुआरे की बात मानकर अग्नि परिक्षा देने वाली मां सीता को अपने घर से निकाल दिया था।
राम जेठमलानी के इस बयान पर बवाल मच गया है, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जेठमलानी से तत्काल माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस का कहना कि भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है। इस मामले में पूर्व कानून मंत्री और सांसद राम जेठमलानी के खिलाफ दिल्ली के एक स्थानीय अदालत में एक अर्जी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि जेठमलानी के बयान से हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई है। अदालत ने इस मामले पर सुनवाई की अगली तारीख 24 नवंबर तय की है।












Click it and Unblock the Notifications