रंजीत सिन्हा नहीं बर्खास्त होंगे: मनमोहन सिंह
विपक्ष नेता सुषमा स्वराज और अरूण जेटली ने बकायदा एक चिठ्ठी लिखकर इसकी मांग की थी। पीएम मनमोहन सिंह ने कहा यह अवांछित है, रंजीत सिन्हा की नियुक्ति प्रवर समिति द्वारा सिफारिश की गयी प्रक्रिया को रोकने के लिए की गयी है।
मालूम हो कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चिठ्ठी लिखी थी जिसमें उसने साफ तौर पर सवाल पूछा था कि राज्यसभा में लोकपाल ड्राफ्ट पेश करने के चंद घंटे पहले ही आईटीबीपी के प्रमुख रंजीत सिन्हा को नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति क्यों की गयी? आखिर इस नियुक्ति के पीछे सरकार की मंशा क्या है? मालूम हो कि मौजूदा सीबीआई डायरेक्टर 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।
भाजपा को शिकायत है कि नियुक्ति से पहले भाजपा से कांग्रेस ने पूछा नहीं क्योंकि लोकपाल ड्राफ्ट नियम के तहत सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति पीएम, विपक्ष के नेता और देश के चीफ जस्टिस के सलाह के बाद की जाती है। जिस पर कांग्रेस ने कल ही कह दिया था कि लोकपाल का ड्राफ्ट अभी कानून बना कहां है जो भाजपा हंगामा खड़ा कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications