अब नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति पर बवाल

Senior IPS officer, Ranjit Sinha
नई दिल्ली। लगता है सरकार और विवाद का चोली-दामन का साथ हो गया है। हमेशा से सीबीआई पर सरकार का कब्जा जैसे आरोप लगाने वाली भाजपा ने एक बार फिर से सीबीआई को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस बार कारण कोई जांच नहीं बल्कि नए सीबीआई डायरेक्टर बनें हैं। जिसे लेकर बीजेपी ने हंगामा बरपा दिया है।

भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चिठ्ठी लिखी है जिसमें उसने साफ तौर पर सवाल पूछा है कि राज्यसभा में लोकपाल ड्राफ्ट पेश करने के चंद घंटे पहले ही आईटीबीपी के प्रमुख रंजीत सिन्हा को नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति क्यों की गयी? आखिर इस नियुक्ति के पीछे सरकार की मंशा क्या है? मालूम हो कि मौजूदा सीबीआई डायरेक्टर 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

भाजपा को शिकायत है कि नियुक्ति से पहले भाजपा से कांग्रेस ने पूछा नहीं क्योंकि लोकपाल ड्राफ्ट नियम के तहत सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति पीएम, विपक्ष के नेता और देश के चीफ जस्टिस के सलाह के बाद की जाती है। जिस पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा है कि लोकपाल का ड्राफ्ट अभी कानून बना कहां है जो भाजपा हंगामा खड़ा कर रही है।

वहीं दूसरी ओर आज सरकार ने राज्यसभा में लोकपाल बिल पर सेलेक्ट कमेटी की रिपोर्ट को पेश कर दिया। सेलेक्ट कमेटी के चेयरमैन सत्यव्रत चतुर्वेदी ने रिपोर्ट पेश की। अब इस पर बहस होगी उसके बाद फिर से इसे लोकसभा में भेजा जायेगा। हालांकि आज इस पर चर्चा नहीं हो पायी औऱ भारी हंगामें के कारण सदन को स्थगित करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+