गडकरी का इस्तीफा मांगने वाले यशवंत बने विलेन
गुरूवार को कुछ लोगों ने यशवंत सिन्हा के खिलाफ पार्टी कार्यालय के बगल ऐसे पोस्टर लगा दिये जिसमें यशवंत सिन्हा को भ्रष्ट बताया गया है। कहा जा रहा है पोस्टर लगाने वाले वो लोग हैं जो गडकरी को पसंद करते हैं और यशवंत सिन्हा को नहीं।
पोस्टर के बारे में जब यशवंत सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने बोला कि जिन लोगों का यह काम है वो सामने आये तो वो टिप्पणी करेंगे अभी वो इस मसले पर कुछ भी कह नहीं सकते हैं तो वहीं भाजपा भी इस मसले पर चुप है।
गौरतलब है कि यशवंत सिंहा ने भी नीतीन गडकरी से तत्काल इस्तीफा देने की बात कही थी क्योंकि गडकरी के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सिंह का कहना था कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े किसी व्यक्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगना पार्टी के हित में नहीं है।
पिछले दिनों भाजपा के ही वरिष्ठ नेता रामजेठमलानी ने भी गडकरी को इस्तीफा देने की सलाह दी थी। जिस पर काफी बवाल मचा था।













Click it and Unblock the Notifications