अन्ना हजारे ने कहा कसाब को चौराहे पर दी जानी थी फांसी
देरी का कारण मेरी समझ के परे हैं। खैर देर आये दुरूस्त आये। मेरी हिसाब से तो कसाब को भरे चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए था लेकिन मुझे पता है कि इस बात की इजाजत हमारे देश का कानून नहीं देता है। लेकिन मैं खुश हूं कि मासूम को मौत की घाट उतारने वाले को सजा मिली।
गौरतलब है कि मुंबई हमलों में एक मात्र पकड़े गये जिंदा आतंकी आजमल कसाब को आज सुबह पुणे जेल में फांसी दे दी गयी है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। कसाब को फांसी अचानक से लोगों के सामने आयी इसलिए लोग हैरान रह गये लेकिन फिर भी जो प्रतिक्रियाएं आ रही है उसके तो लगता है कि सरकार के इस कदम से लोग खुश हैं।
आपको बता दें कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में अकेला कसाब ही जिंदा गिरफ्तार किया जा सका था। हमले को अंजाम देने में शामिल रहे बाकी आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। कल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कसाब की दया याचिका खारिज कर दी और आज सुबह साढ़े सात बजे कसाब फांसी पर लटक गया।













Click it and Unblock the Notifications