Exclusive:50 करोड़ के खर्च वाले कसाब को 50 रूपये में फांसी
गौरतलब है कि पिछले चार सालों से कसाब भारत की कैद में था। समय-समय पर उसके बारे में तरह-तरह की बातें आती रहती थी। पिछले दिनों खबर आयी थी कि मुंबई हमलों का एकमात्र जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब पर रोज लगभग 3.5 लाख रुपये खर्च किये जा रहे थे जिसको लेकर सरकार की काफी किरकरी हुई थी। इस खर्च में कसाब का खाना, सुरक्षा, वकील, दवा खर्च शामिल था। पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा में गृह मंत्री आर.आर.पाटिल ने कसाब पर लगभग 20 करोड़ रूपये खर्च करने की बात कही थी।
लेकिन कसाब को फांसी पर लटकाने का खर्च महज 50 रूपये है। अगर नियम पर ध्यान दे तो अपराधी को फांसी देने के लिए सरकारी बजट से मात्र 50 रूपये खर्च करने का प्रावधान है।
मालूम हो कि मुंबई हमलों में एक मात्र पकड़े गये जिंदा आतंकी आजमल कसाब को आज सुबह पुणे जेल में फांसी दे दी गयी। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जो आज सुबह आठ बजे हुई।













Click it and Unblock the Notifications