दवा के साथ दुआएं काम आयीं, बाला साहब की तबियत में सुधार

Bal Thackeray
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की तबियत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते मुंबई में बांद्रा स्थित उनके आवास मातोश्री के बाहर भारी पुलिस बल और रैपिड ऐक्‍शन फोर्स तैनात कर दिया गया है। ईश्‍वर बालासाहब को जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य कर दे, इसी कामना के साथ हम आपके लिये लाये हैं लाइव अपडेट।

4 बजे। शिवसेना के नेता सुभाष देसाई ने मातोश्री से बाहर निकल कर कहा कि दवाओं का असर हो रहा है। करोड़ों लोगों की दुआएं असर कर रही हैं और बाला साहब की सेहत में सुधार हो रहा है। लीलावती अस्‍पताल के डॉक्‍टर उन पर नजरें बनाये हुए हैं।

2:30 बजे। उद्योगपति राहुल बजाज ने मातोश्री से बाहर निकल कर कहा कि शिवसेना चीफ की हालत स्थिर है और डॉक्‍टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

2 बजे राज ठाकरे ने कहा कि धीरे-धीरे ठाकरे ही हालत में सुधार हो रहा है।

1:30 बजे। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बाल ठाकरे लाइफ सपोर्टिंग सिस्‍टम पर नहीं हैं। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

1 बजे। बाल ठाकरे का हाल लेने के लिये फिल्‍म निर्माता मधुर भंडारकर पहुंचे।

12:45 बजे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम सभी अब प्रार्थना कर रहे हैं। मुझे उम्‍मीद है कोई न कोई चमत्‍कार जरूर होगा।

12:30 बजे। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार मातोश्री पहुंचे। थोड़ी देर बाद बाहर आये और बोले कि फिलहाल बाल ठाकरे की हालत स्थिर है।

दोपहर 12 बजे। अभी अभी खबर आयी है कि शिवसैनिकों ने पूरे मुंबई में दुकाने बंद करवाना शुरू कर दी हैं। कई बड़े मॉल के खुलने से पहले बंद किये जाने की खबर आयी है।

सुबह 11:40 बजे। शिवसैनिकों की संख्‍या में लगातार हो रहा है इजाफा, जिसे देखते हुए पुलिस बल बढ़ाने की बात चल रही है।

सुबह 11 बजे। मातोश्री में कई बड़ी हस्तियों का आना जारी। पुलिस बल बढ़ाया गया।

सुबह 10:45 बजे। शिवसेना के प्रवक्‍ता संजय राउत ने कहा कि बाला साहब की तबियत अब स्थिर है। घबराने की जरूरत नहीं है, सभी लोग संयम बरतें।

सुबह 10:30 बजे।
जैसे ही स्‍वास्‍थ्‍य ठीक होने की खबर आयी, तमाम शिवसैनिक यहां से लौटने लगे। मातोश्री के चारों ओर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सुबह 10 बजे। भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे मातोश्री से बाहर आये और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बाला साहब की तबियत में कल की तुलना में सुधार हुआ है। परिवार के सदस्‍य अंदर मौजूद हैं। इसके बाद शिवसैनिकों में थोड़ी सी खुशी देखी गई।

सुबह 8:45 बजे। पीटीआई के हवाले से खबर आयी कि बाला साहब को लाइफ सपोर्ट मशीन पर रखा गया है।

सुबह 8 बजे। राजनेता मनोहर जोशी मातोश्री आये और थोड़ी देर बाद जब वो बाहर आये तो उन्‍होंने बताया कि उनकी तबियत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। डॉक्‍टर अपना काम कर रहे हैं।

सुबह 7 बजे। इस बीच सजय दत्‍त, मान्‍यता दत्‍त समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के मातोश्री पहुंचने की खबर आयी।

सुबह 6 बजे। शिवसैनिकों की संख्‍या 500 के पार पहुंच गई। इस बीच धक्‍का मुक्‍की व हंगामा भी हुआ। कई शिवसैनिकों ने मातोश्री के पीछे के गेट से अंदर घुसने की कोशिश भी की।

सुबह 5 बजे। पुलिस कमिश्‍नर ने पूरे मुंबई के पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी। तमाम पुलिसकर्मी आज भैया दूज के अवसर पर छुट्टी पर थे। सभी को सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर आने के आदेश दिये गये।

सुबह 3 बजे। पुलिस की संख्‍या बढ़ा दी गई। मुंबई पुलिस कमिश्‍नर भी मातोश्री पहुंचे।

रात्रि 2 बजे। पीटीआई के हवाले से खबर आयी कि उन्‍हें वेंटीलेटर पर रखा जा सकता है।

रात्रि 1:30 बजे। इस बीच मातोश्री के बाहर सैंकड़ों की संख्‍या में शिवसैनिक इकठ्ठा हो गये। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त अपनी पत्‍नी मान्‍यता के साथ मातोश्री पहुंचे।

रात्रि 1 बजे। मुंबई पुलिस ने फोर्स भेजी और बांद्रा पुलिस को तत्‍काल अलर्ट होने के लिये कहा गया। अमिताभ ने ट्वीट किया कि वो और अभिषेक ठीक हैं, यहां सभी बाला साहब की तबियत ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। आगे पढ़ें अमिताभ का पूरा ट्वीट।

मध्‍य रात्रि 12 बजे। बॉलीवुड एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन भी बाल ठाकरे के आवास पर पहुंचे। वो करीब दो घंटे तक मातोश्री में रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+