मैं प्राथर्ना करता हूं यमराज को मात दे दें बाला साहब: अमिताभ

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के जल्‍द ठीक होने के लिये ईश्‍वर से प्राथना की है और लोगों से कहा कि वो भी उनके स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना करें। अमिताभ ने ट्विटर के माध्‍यम से कहा कि जिस तरह कुली की शूटिंग के बाद घायल होने पर उन्‍होंने यमराज को मात दी थी, वो चाहते हैं कि बाला साहब भी यमराज पर फतह हासिल करें और जल्‍द ठीक हो जायें।

अमिताभ ने लिखा, ""मैं और अभिषेक रात को मातोश्री गये थे, जहां बाला साहब को देखा। वो फिलहाल डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं।" अमिताभ ने आगे, "लिखा कि जब मैं अस्‍पताल में भती था, तब बाला साहब एक कार्टून लेकर आये थे, जिसमें यमराज को हारा हुआ दिखाया था। आज मैं चाहता हूं कि वो खुद यम को हरा दें।"

उन्‍होंने आगे लिखा, "बाला साहब एक फाइटर की तरह जीये हैं। आज वो मौत से जंग लड़ रहे हैं। उनके लिये प्राथना करें।"

अमिताभ ने अपनी यादों को ताज़ा करते हुए लिखा, "जब मेरी और जया की शादी हुई थी तब वो मेरे घर हमें आशीर्वाद देने आये थे। तब उन्‍होंने पहली बार जया को बहू कहा था। उन्‍होंने कहा, आज बहू घर आयी है। तब से मुझे वो अपने परिवार के सदस्‍य की तरह मानते हैं। जब बोफोर्स घोटाले के आरोप लगाये गये, तब उन्‍होंने मुझे घर बुलाया और पूछा मुझे सच बताओ, क्‍या तुम इसमें शामिल हो। मैंने कहा नहीं, तो उन्‍होंने कहा तब घबराने की कोई जरूरत नहीं।"

ये सभी ट्विटर अमिताभ ने रात को किये और लिखा कि आज की रात काफी लंबी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+