बिहार के विकास मॉडल से खुश हुए पाक राष्ट्रपति जरदारी

जरदारी ने कहा कि दोनों ही देश एक दूसरे के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होने कहा कि दोनों राष्ट्रो को अपने-अपने राज्यों की विधानसभा के सदस्यों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने के लिए प्रयास करना चाहिए, जिससे दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी समझ बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ाने में विशेष रूचि दिखाई।
जरदारी ने समृद्धि संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए बिहार की प्रशंसा की और कहा कि बिहार के साथ संबंध होने से दोनों को ही पक्ष लाभान्वित होंगे। इस दौरान उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के नाम से चलायी जा रही 'बेनजीर आय सहायता कार्यक्रम' का जिक्र किया और कहा कि पाकिस्तान, भारत से गरीबी और बेरोजगारी से जुड़े कार्यक्रमों के अनुभवों को बांटना चाहेगा।
इस भोज के मौके पर विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार, भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले सहित भारत और पाकिस्तान के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित थे। नीतीश कुमार एक सप्ताह की यात्रा पर पाकिस्तान आये हुए हैं। भोज के बाद उन्होने पाकिस्तान राष्ट्रपति को स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों को प्रोत्साहन भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications