बगैर हेलमेट अब यूपी में नहीं मिलेगा पेट्रोल

हालांकि बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिये जाने की योजना पहले भी बनायी गयी थी लेकिन कोशिश कामयाब नहीं हो पायी, अब एक बार फिर नये सिरे से यह प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं अभिभावकों से भी अपील की गयी है कि वह इसमें योगदान दें। अभिभावक यह तय करें कि उनके बच्चे बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन न चलायें। परिवहन मंत्री ने प्रदेश में बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं पर चिन्ता जतायी है।
उन्होंने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिये हैं कि सभी प्रकार के वाहनों विशेषकर परिवहन गाडियों, बसों, ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टिव टेप, बैक लाइट व रिफ्लेक्टर जरूर लगवायें। श्री सिंह ने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए यह अत्यन्त आवश्यक है कि सभी परिवहन गाडियों में रिफ्लेक्टिव टेप लगा हो तथा बैक लाईट ठीक हो जिससे रात में वाहनों को दूर से देखा जा सके। इसके लिए प्रदेशव्यापी अभियान भी चलाया जायेगा। इस दौरान यदि किसी परिवहन वाहन में रिफ्लेक्टिव टेप व बैक लाईट ठीक नहीं पायी गयी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उधर कुम्भ मेले के लिए सीमावर्ती एवं आसपास के जिलों के परिवहन अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के साथ-साथ मेला अवधि में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की योजना बनायी जा रही है। इस दौरान यहां काफी संख्या में लोग आते हैं इसलिए यातायात व्यवस्था भी दुरूस्त की जानी है।












Click it and Unblock the Notifications