सपा ने निभाया वायदा वापस लिए संजय दत्‍त के मुकदमें

SP took back charge against Sanjay Dutt
लखनऊ। वर्षों कांग्रेस की सेवा करने के बाद भी कांग्रेस ने सुनील दत्त के लिए कुछ नहीं किया जिसके कारण उन्हें पार्टी छोडऩी पड़ी लेकिन प्रदेश की सपा सरकार ने उनके बेटे अभिनेता संजय दत्त से दोस्ती निभा दी। सपा की सरकार बनने के साथ ही अखिलेश यादव सरकार ने उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेने का आदेश देकर उन्हें बड़ी राहत दी। ज्ञात हो कि संजय दत्त पर सभी मामले मायावती सरकार के कार्यकाल में 2009 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दर्ज किए गए थे।

गौरतलब है कि वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के समय बाराबंकी, मऊ और प्रतापगढ़ जिलों में चुनाव प्रचार के दौरान संजय दत्त ने मायावती को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। उस समय संजय दत्त समाजवादी पार्टी के महासचिव पद पर थे। संजय दत्त द्वारा मायावती के खिलाफ की गयी टिप्पणी के बाद प्रदेश में हंगामा शुरू हो गया। मायावती के निर्देश पर श्री दत्त के खिलाफ वर्ष 2009 के अप्रैल में आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामला इतना गंभीर हो गया कि उन्हें चुनाव प्रचार से दूर कर दिया गया।

सपा ने काफी प्रयास किया कि मामला सुलझ जाए इसके बाद वह न्यायालय की शरण में गए लेकिन वहां से भी संजय दत्‍त को राहत नहीं मिली। इस प्रकरण पर न्यायालय ने अपना निर्णय दिया और संजय दत्त को चुनाव प्रचार से दूर रहने के निर्देश मिले। सपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल किया और संजय को चुनाव प्रचार से बाहर कर दिया। सपा ने उस वक्त बसपा को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार आने के बाद संजय दत्त पर दर्ज सभी मुकदमें वापस ले लिए जाएंगे। प्रदेश में सपा की सरकार आ गयी जिसके बाद उसे अपना वायदा याद आया और सरकार ने संजय पर दर्ज सभी मुकदमें वापस लिए जाने का आदेश दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+