सैंडी के कारण अमेरिका में आपात स्थिति घोषित
वाशिंगटन। अमेरिका में सैंडी की वजह से इमरजेंसी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिका में सुरक्षा की व्यवस्थाएं जोरों पर हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सैंडी से न्यूयार्क, वाशिंगटन और बोस्टन के सर्वाधिक आबादी वाले इलाकों में तबाही का खतरा पैदा हो गया है इसलिए सोमवार से ही अमेरिका के बाजार, ऑफिस, शेयर बाजार बंद और मैट्रो सेवाएं बंद कर दी गयी हैं।
लोगों को तूफान से बचने के लिए कहा जा रहा है, अमेरिकी प्रशासन ने नॉर्थ कैरोलिना से कनेक्टिकट तक आपात स्थिति घोषित कर दी है, प्रशासने कहा है कि इस तूफान से 1300 किलोमीटर लंबी पूर्वी तटरेखा तक भयंकर तबाही हो सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देशवासियों से अपील की है वो इस प्राकृतिक आपदा से निपटने में एकजुट होकर साथ दें उन्होंने भरोसा दिलाया कि अमेरिकी प्रशासन हर किसी की सुरक्षा के लिए तत्पर है। ओबमा ने इस तूफान के चलते अपने चुनावी प्रचार के सारे कार्यक्रम रद्द कर दियेइस तूफान से बचने के लिए जहां प्रशासन जोर-शोर से जुटा हुआ है वहीं दूसरी ओर जागरूक लोग सोशल नटवर्किंग साइटस पर इस तूफान से लड़ने का तरीका और बचाव के बारे में चर्चा कर रहे हैं जिससे इस तूफान से ज्यादा से ज्यादा लोग बच सके।
यही नहीं सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने भी इस तूफान से निपटने के लिए एक मैप तैयार किया है। जिसमें तूफान संबंधी जानकारी देने के लिए प्रभावित इलाकों में वेबकैंप औरसुरक्षा शिविर के बारे में बताया गया है। इस मैप पर एक प्रश्नतालिका भी है जिस पर लोग तूफान संबधित जानकारी पूछ भी सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications