अमेरिका: सैंडी तूफान ने 66 को लीला, गूगल पर एलर्ट जारी

इस तूफान से बचने के लिए जहां प्रशासन जोर-शोर से जुटा हुआ है वहीं दूसरी ओर जागरूक लोग सोशल नटवर्किंग साइटस पर इस तूफान से लड़ने का तरीका और बचाव के बारे में चर्चा कर रहे हैं जिससे इस तूफान से ज्यादा से ज्यादा लोग बच सके।
अमेरिका के लोग ट्विटर और फेसबुक पर कह रहे हैं कि अगर आप में से किसी को भी इस तूफान के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल अपने दोस्तों को और परिचितों को सूचित करे।
यही नहीं सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने भी इस तूफान से निपटने के लिए एक मैप तैयार किया है। जिसमें तूफान संबंधी जानकारी देने के लिए प्रभावित इलाकों में वेबकैंप औरसुरक्षा शिविर के बारे में बताया गया है। इस मैप पर एक प्रश्नतालिका भी है जिस पर लोग तूफान संबधित जानकारी पूछ भी सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications