मलाला के जज्बे से हारा तालिबान, सेहत में तेजी से सुधार

गौरतलब है कि पाकिस्तान स्थित स्वात घाटी में लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने के कारण मलाला को तालिबानियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर स्थिति में पाकिस्तान से ब्रिटेन इलाज के लिए लाया गया। जहां वह उत्साहजनक ढंग से स्वास्थ्य लाभ कर रही है। इस पर पिता यूसुफजई ने कहा है कि हम कल उससे बर्मिंघम के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में मिले तो हमारी आंखों में खुशी के आंसू थे, मेरी बेटी यहां सुरक्षित है।
यूसुफजई ने कहा है कि मलाला यहां से वापस लौटकर अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करेगी। पाकिस्तान में जब उस पर हमला हुआ तो पूरी दुनिया उसके समर्थन में आयी। वह अब सिर्फ मेरी ही नहीं बल्कि सभी की पुत्री है।
मलाला को रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल से हवाई एंबुलेंस द्वारा यहां लाया गया था। मलाला की देखरेख बर्मिंघम चिल्ड्रेन अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे हैं। यहां उसके साथ उसकी मां और दो बहनें भी आई हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications