किसानों को रेलवे में नौकरी देंगी सोनिया गांधी

किसानों को नौकरी देने की योजना शुरू करने के साथ ही सोनिया गांधी ने वह वादा पूरा कर दिया जिसमें उन्होंने किसानों से कहा था कि रेल कोच फैक्ट्री बनने के बाद उन्हें वहीं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
सोनिया के इस प्रोजेक्ट से लिए करीब 1467 परिवारों में से 235 लोगों को मेडिकल के लिए लखनऊ भेजा गया है। कयास है कि इन लोगों को नवम्बर माह तक नौकरी भी मिल जायेगी। सूत्रों की मानें तो नियुक्ति प्रमाण पत्र सोनिया गांधी अपने हांथों से लाभार्थियों को सौंपेगी।
मालूम हो कि सोनिया गांधी का यह प्रोजेक्ट पिछले साल से लंबित चल रहा है लेकिन अब इसका उद्घाटन जल्द ही हो सकेगा। रेल कोच मे जमीन देने वालों को नौकरी देने की सोनिया गांधी की जिद पूरा होने के बाद इसका उद्घाटन नव बर माह के प्रथम सप्ताह में होना प्रस्तावित है। रेल राज्यमंत्री के एच मुनियप्पा ने पिछले साल रायबरेली भ्रमण के बाद घोषणा की थी कि एक साल से अन्दर रेल कोच फैक्ट्री में पहला कोच बनकर तैयार हो जाएगा लेकिन रायबरेली संसदीय क्षेत्र मे होने के नाते सोनिया गांधी ने जमीन देने वालों को बिना नौकरी दिये रेल कोच का उद्घाटन करने से मना कर दिया।
साल भर की मशक्कत के बाद रेल मंत्रालय स्थानीय लोगों को रोजगार देने का मसौदा तैयार कर पाया। वैसे इसमें भी कई तरह की अड़चनें आई जिसके लिए रेल मंत्रालय को अपने नियमों मे बदलाव भी करना पड़ा लेकिन अंतत श्रीमती गांधी अपने मतदाताओं से किये गये वायदे को पूरा कराने मे कामयाब रही। रेल कोच के अधिकारियों के मुताबिक फार्मों के सत्यापन का काम लगातार जारी है। अगले दो महीनों के अन्दर सभी लाभाॢथयों को नौकरी देने के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं खबर यह भी है कि रेल कोच मे सभी लोगों को नौकरी दे पाना संभव नही है, ऐसे मे जमीन देने वालो को उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल मे ग्रुप डी मे समाहित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications