बढ़ते अपराध से सिद्ध हो रही अखिलेश यादव की अक्षमता: भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने आशंका व्यक्त की है कि कहीं अपनी अक्षमताओं को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री ब्यूरोक्रसी को निशाना तो नही बना रहे है ताकि सरकार की अक्षमता का घडा नौकरशाही के सिर पर फोड़ा जा सके। यह सच है कि प्रदेश सरकार व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध आज तक गम्भीर कदम नही उठाएं है। उन्होंने सवाल किया कि वर्तमान में प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की जिम्मेदारी किसकी है?
डा0 मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जी चाहे कुछ भी कहें पर वह आजतक प्रदेश को सुशासन देने में नाकामयाब रहे है। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि ठीक इसी तरह का पत्र प्रदेश के मुख्य सचिव ने भी लिखा है जिसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि अफसरों का आचरण ठीक नही है तथा यह स्थिति लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। अभी कुछ दिनों पहले सपा सुप्रीमो मा0 मुलायम सिंह ने भी अधिकारियों के साथ असहयोग करने का आरोप लगाया था।
डा0 मिश्र ने आश्चर्य के साथ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री जी से पूछा कि आखिरकार कौन इन अधिकारियों को ठीक करेगा तथा कैसे प्रदेश विकास के रास्ते पर आयेगा ? यें सब घटनाएं प्रमाणित करती है कि मुख्यमंत्री की पकड़ सरकार पर कमजोर है, अनकी प्रशासनिक अक्षमता भी सिद्ध करती है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता लगभग सात महीने बाद सपा सुप्रीमों, मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव से केवल बयानों की नही बल्कि उस पर ईमानदारी से कार्यवाही की अपेक्षा करती है।












Click it and Unblock the Notifications