प्रेमी ने किया शादी से इंकार तो प्रेम दिवानी प्रेमिका ने मार दी गोली

20-year-old girl in Pakistan fires at boyfriend after being rejected
लाहौर। शादी करने से इंकार करने पर एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और हत्‍यारे प्रेमी की तलाश कर रही है। वहीं इस हादसे में एक राहगीर के घायल होने की भी खबर है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लाहौर के सांद्रवा क्षेत्र में एक फैक्‍ट्री में काम करने वाली 20 साल की आसिया का अपने सहकर्मी 22 वर्षीय मुहम्‍मद फैलज के साथ प्रेम संबंध था।

उनके बीच प्रेम संबंध लगभग 2 साल से था, लेकिन इस बीच फैजल उसको नजरअंदाज कर रहा था। फैजल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह मुकर गया। अभी कुछ दिन पहले ही फैजल ने आसिया को बताया था कि वह किसी और से शादी करने जा रहा है, तो वह काफी परेशान हो गई थी। आसिया ने गरूवार को एक बंदूक और कुछ गोली का इंतजाम किया, और फैक्‍ट्री के बाहर खड़े फैजल एंव उसके दोस्‍त मुहम्‍मद शकीर को गोली मार दी। गोली चलने के दौरान एक राहगीर भी घायल हो गया। गोली चलाने के बाद आसिया घबरा गई और भागने की कोशीश की।

राहगीरों ने भागती आसिया को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। फैजल और दो घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फैजल की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्‍टरों ने अभी कुछ भी कहने से मना किया है। मालूम हो कि पाकिस्‍तान में इस तरह की घटनाएं आम है। अभी कुछ दिनों पहले पाकिस्‍तान के लाहौर में ही एक युवक ने अपनी प्रेमिका के टुकड़े-टुकड़े कर दिये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+